मणिपुर हिंसा: कुकी उग्रवादियों ने फेंके बम, 2 बच्चों की मौत

manipur-violence-kuki-militants-bomb-attack-children-killed

मणिपुर हिंसा: कुकी उग्रवादियों ने फेंके बम, 2 बच्चों की मौत

मणिपुर हिंसा कुकी उग्रवादियों ने फेंके बम 2 बच्चों की मौत

Manipur violence bomb attack: मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी गांव में कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम से हमला किया, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। उग्रवादियों ने सोमवार देर रात करीब 1 बजे बम फेंके, उस समय पीड़ित परिवार सो रहा था। इस घटना के बाद से बिष्णुपुर और आसपास के इलाकों में फिर तनाव बढ़ गया है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और चुराचांदपुर जा रहे 3 ट्रकों में आग लगा दी। घटना के बाद सिक्योरिटी फोर्स तैनात कर दी गई है।

कुकी उग्रवादियों ने फेंके बम

2 बच्चों की मौत

एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब 2 बच्चे और उनकी मां अपने बेडरूम में सो रहे थे। मां घायल है।  स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रोटेस्ट किया। इलाके में 1 पेट्रोल पंप के पास 2 ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग पुलिस स्टेशन के सामने टायर जलाए और 1 पुलिस चौकी को तोड़ दिया। 

[caption id="attachment_145564" align="alignnone" width="1313"]2 ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। 2 ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी।[/caption]

CM ने की पीड़िता से मुलाकात

मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने पीड़ित मां से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस जुर्म के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। खेमचंद ने कहा कि यह हमला बर्बर हरकत है और इंसानियत पर सीधा हमला है। यह मणिपुर में मुश्किल से मिली शांति को पटरी से उतारने की कोशिश है।

Manipur violence bomb attack: एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद

मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी इलाकों के पास है। 2023 और 2024 में मैतेई और कुकी-जो ग्रुप्स के बीच जातीय संघर्ष के दौरान यहां लगातार हिंसा हुई थी। मंगलवार को ट्रोंगलाओबी के पास के इलाके से एक एक्सप्लोसिव डिवाइस भी बरामद किया गया। स्थानीय NPP विधायक शांति सिंह ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, यह घिनौना काम आतंकवाद से कम नहीं है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।