'मनरेगा' का नाम बदला, जानिए कैसे करें आवेदन?

mgnrega-renamed-pujya-bapu-gramin-rozgar-yojana-how-to-apply

'मनरेगा' का नाम बदला, जानिए कैसे करें आवेदन?

मनरेगा का नाम बदला जानिए कैसे करें आवेदन

MGNREGA name change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने मनरेगा यानी महात्‍मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदल दिया है। अब मनरेगा का नाम पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी (PBNREGA) योजना होगा। साथ ही 100 दिन की रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन करने का फैसला लिया गया।

दिनों की संख्या बढ़ाई

अब ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कम से कम 100 दिन की बजाय 125 दिन का काम मिलेगा। संसद में पेश होने के बाद ये अहम बदलाव लागू हो जाएंगे। मनरेगा सरकार की एक खास स्कीम है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में परिवारों की रोजी-रोटी की सुरक्षा बढ़ाना है। इस योजना के तहत हर उस परिवार को एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 100 दिनों की गारंटी वाली मजदूरी वाला काम दिया जाता है। इसे 2005 में लागू किया गया था। 'मनरेगा' का नाम बदला

प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नाम बदलने का कारण समझ नहीं आया। जब किसी योजना का नाम बदला जाता है तो सरकार के संसाधन फिर से इस पर खर्च होते हैं। ऑफिस से लेकर स्टेशनरी तक, सब कुछ का नाम बदलना पड़ता है। यह एक बड़ी, महंगी प्रक्रिया है। वहीं इसको लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा -
कांग्रेस की स्कीमों का नाम बदलकर उनको अपना बना लेने की मोदी जी की यह लत पुरानी है। यही किया है उन्होंने 11 साल, UPA की स्कीमों का नाम बदल अपना ठप्पा लगा कर पब्लिसिटी करना।

MGNREGA name change: कौन कर सकता है आवेदन?

कहा जा रहा है कि इसमें आवेदन करने का तरीका पहले जैसा ही आसान होगा। उसके लिए आवेदन कैसे करें, कौन आवेदन कर सकता है, इसके फायदे क्‍या-क्‍या हैं? यह योजना उन लोगों के लिए है जो बेरोजगार है, और मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाना चाहते हैं। इसमें किसी भी गरीब परिवार के सभी वयस्क सदस्य आवेदन कर सकते हैं।  
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए। 
  • केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ही इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास जॉब कार्ड होना जरूरी है, जो कि ग्राम पंचायत में रजिस्‍ट्रेशन करवाकर बनवाया जा सकता है। पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी

कौन-से दस्तावेज जरूरी

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जॉब कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

कैसे करें आवेदन?

  • इस योजना के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन भी। पहले ऑफलाइन आवेदन के लिए स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका जान लीजिए।
  • सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत में आवेदन करना होता है। 
  • आवेदक को परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम, उनकी उम्र और पता दर्ज करवाना होता है।
  • कम पढ़े-लिखे लोग मौखिक रूप से आवेदन कर सकते हैं, जिसे बाद में फॉर्म या सादे कागज पर जमा करवाया जाता है। 
  • इसके बाद पंचायत आपके आवेदन की जांच करता है।
  • आवेदन सही हुआ तो 15 दिनों के अंदर आपके लिए जॉब कार्ड जारी किया जाता है।

MGNREGA name change: ऑनलाइन आवेदन 

  • मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Job Card Registration' या 'Apply for Job Card' के ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • न्‍यू रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करें। 
  •  जरूरी डिटेल भरते हुए आवेदन करें। 
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर Submit पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। 
इसके बाद ग्राम पंचायत आपके आवेदन की जांच करेगी, और आवेदन स्वीकार होने के 15 दिनों के अंदर जॉब कार्ड जारी किया जाएगा। जॉब कार्ड जारी होने पर यहां Download का ऑपशन आएगा, जिसे Download कर लें।

6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, जानें कौन-कौनसे राज्य शामिल?

SIR deadline extension states: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में मतदाता सूची में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन की समय सीमा बढ़ा दी है। इनमें उत्तरप्रदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और अंडमान शामिल हैं।

6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा

आखरी समय सीमा 11 दिसंबर थी। जिसे बढ़ाकर 19 दिसंबर किया गया है। वहीं UP  में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशित होने की नई तारीख 26 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर होगी।इससे पहले चुनाव आयोग ने केरल के लिए आखिरी तारीख 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।