NCERT ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर बिना शर्त माफी मांगी, किताब बाजार से हटाई

ncert-withdraws-class-8-judiciary-chapter-issues-unconditional-apology

NCERT ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर बिना शर्त माफी मांगी, किताब बाजार से हटाई

ncert ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर बिना शर्त माफी मांगी किताब बाजार से हटाई

NCERT Book Withdrawal: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब “समाज की खोज: भारत और उससे आगे (भाग-II)” में शामिल विवादित अध्याय “हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका” को लेकर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांग ली है। साथ ही संस्था ने पूरी किताब को भी बाजार से वापस लेने का फैसला किया है।

NCERT Book Withdrawal: विवाद का कारण

अध्याय IV में न्यायपालिका से जुड़े संदर्भ और उदाहरण दिए गए थे, जिनमें ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का विषय सबसे विवादास्पद साबित हुआ। इस सामग्री को लेकर शिक्षा जगत और सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया आई। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की और अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया।

[caption id="attachment_139880" align="alignnone" width="1076"]प्रेस नोट प्रेस नोट[/caption]

NCERT Book Withdrawal: एनसीईआरटी का बयान

10 मार्च 2026 को जारी प्रेस रिलीज में परिषद ने कहा:“एनसीईआरटी के निदेशक और सदस्यों की ओर से चैप्टर IV के लिए बिना शर्त और पूर्ण माफी मांगी जाती है। विवाद को देखते हुए पूरी पुस्तक को वापस लिया गया है और यह अब बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।”एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी संवैधानिक संस्था की प्रतिष्ठा को प्रभावित करना नहीं था।

सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया

भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस मामले पर कड़ी टिप्पणी की और कहा:“मैं किसी को भी इस संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दूंगा। कानून अपना काम करेगा।मुख्य न्यायाधीश ने इसे सोची-समझी कोशिश बताते हुए वरिष्ठ वकीलों सिब्बल और सिंघवी का आभार भी व्यक्त किया।

किताब वापस लेने के बाद शिक्षा जगत में चर्चा

इस घटना के बाद शिक्षा जगत में सवाल उठे हैं कि स्कूल की किताबों में सामग्री की समीक्षा प्रक्रिया कितनी सख्त है और विवादित सामग्री किताब में कैसे शामिल हो गई। एनसीईआरटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवादित चैप्टर हटाया और माफी मांगी.विशेषज्ञों का कहना है कि अब एनसीईआरटी इस किताब की सामग्री की दोबारा समीक्षा कर सकती है और आवश्यक बदलाव के बाद ही इसे फिर से प्रकाशित किया जाएगा।

 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।