मैं नीतीश कुमार.. CM ने ली शपथ, अब दिल्ली पॉलिटिक्स शुरू

nitish-kumar-cm-oath-delhi-politics-impact

मैं नीतीश कुमार.. CM ने ली शपथ, अब दिल्ली पॉलिटिक्स शुरू

मैं नीतीश कुमार cm ने ली शपथ अब दिल्ली पॉलिटिक्स शुरू

Nitish Kumar Oath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब आधिकारिक तौर पर राज्य सभा के सदस्य बन गए हैं। शुक्रवार को संसद भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति CP राधाकृष्णन ने 12:15 बजे उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर NDA के कई प्रमुख नेताओं के साथ-साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार

‘हो गया, चलें…’

संजय झा ने सिग्नेचर करने के लिए उन्हें पेन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, हो गया.. चलें…। जिसपर उन्हें फोटो सेशन के लिए रूकने को कहा गया। इधर, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा- “बिहार विल मिस यू नीतीश जी।” जबकि RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, आज से बिहार में उनकी सेवा समाप्त होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

नीतीश ने बनाया रिकॉर्ड

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नीतीश कुमार संसद भवन से सीधे दिल्ली में कामराज लेन स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे, जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

[caption id="attachment_146297" align="alignnone" width="1329"]केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद[/caption]

Nitish Kumar Oath: कब देंगे इस्तीफा?

नीतीश कुमार के संसद सदस्य बनने के साथ ही CM पद से उनके इस्तीफे की उलटी गिनती अब शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, उनका शाम की फ्लाइट से पटना लौटने का कार्यक्रम है। नीतीश पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य सभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद वह अगले कुछ दिनों के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। जिसके बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

संबंधित सामग्री

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

राज्य

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

मानसून के आगमन के साथ ही भोपाल में जलभराव और यातायात की समस्याएँ गहराईं, जिससे रोजाना लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

CM योगी ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में लिया भाग, कहा - गाय कटने नहीं देंगे

राज्य

CM योगी ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में लिया भाग, कहा - गाय कटने नहीं देंगे

कानपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सीएम योगी ने भाग लिया, ने किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

22 साल की शादीशुदा महिला की Reel बनाने के चक्कर में गई जान!

राज्य

22 साल की शादीशुदा महिला की Reel बनाने के चक्कर में गई जान!

छत्तीसगढ़ में 22 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया। घटना का पूरा वीडियो महिला के मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ।

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

देश-विदेश

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को की तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

यूक्रेनी ड्रोन्स ने मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया, जिससे भारी आग लग गई और कई इलाकों में धुआं फैल गया। इस हमले के जवाब में रूस ने कड़ी चेतावनी दी है।

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

देश-विदेश

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।