नीतीश ने भरा नामांकन, शाह रहे मौजूद, तेजस्वी बोले - जनता के साथ धोखा

nitish-kumar-files-nomination-amit-shah-present-tejashwi-yadav-betrayal

नीतीश ने भरा नामांकन, शाह रहे मौजूद, तेजस्वी बोले - जनता के साथ धोखा

नीतीश ने भरा नामांकन शाह रहे मौजूद तेजस्वी बोले - जनता के साथ धोखा

CM Nitish Nomination: बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। CM ने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है।

[caption id="attachment_138853" align="alignnone" width="1147"]नीतीश ने भरा नामांकन नीतीश ने भरा नामांकन[/caption]

CM नीतीश को नोमिनेशन

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम ने भी CM नीतीश के साथ नॉमिनेशन किया है। JDU के रामनाथ ठाकुर ने भी पर्चा भरा। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले CM आवास में शाह और नीतीश के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान नितिन नवीन और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। कहा जा रहा है, बैठक में बिहार के अगले CM फेस पर चर्चा हुई।

नितिन नवीन ने भरा नामांकन

नितिन नबीन ने भी पर्चा भर दिया है। राज्यसभा के लिए नामांकन से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा की। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा, भगवान का आपके जीवन के हर पल में स्थान होता है। आज हमारी अलग शुरुआत है और मैं मानता हूं कि BJP के निर्णय के साथ हम कार्यरत रहते हैं।

CM Nitish Nomination: तेजस्वी यादव मौजूद

NDA की ओर से सभी 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। NDA गठबंधन में 2-2 सीटें JDU और BJP के खाते में हैं, जबकि एक सीट RLM को मिली है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन कर दिया है। वहीं, JDU की ओर से AD सिंह ने नॉमिनेशन किया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भोला यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।

CM का फैसला करेंगे नीतीश

केंद्रीय मंत्री और BJP सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश राज्यसभा जाएंगे, लेकिन बिहार में अगला विधानसभा चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। CM चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी नीतीश ही करेंगे।

जनता के साथ धोखा 

इधर, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की खबरों के बाद कार्यकर्ताओं ने JDU दफ्तर में तोड़फोड़ की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है। BJP जब-जब जिस पार्टी के साथ रही है उसने अपने साथी को खत्म किया है। BJP RSS का एजेंडा लागू करना चाहती है। वहीं रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश पर तंज कसा।

संबंधित सामग्री

डेढ़ महीने में उजड़ गया सुहाग: डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

जुर्म गाथा

डेढ़ महीने में उजड़ गया सुहाग: डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

मुंबई के पास अंबरनाथ में 23 वर्षीय नवविवाहिता विशाखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

राज्य

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

भरत तिवारी ने पुलिस को अपनी पिस्टल सौंप दी थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 15.90 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़क और सीवर लाइन का भूमि-पूजन किया।

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

राज्य

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाएं घोषित कीं, जिसमें पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

राज्य

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हार ने राजनीतिक मतभेदों को गहरा दिया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी।