पाकिस्तान में लॉकडाउन! रात 8 बजे बाद शॉपिंग मॉल, बाजार बंद

pakistan-lockdown-markets-malls-closing-8pm

पाकिस्तान में लॉकडाउन! रात 8 बजे बाद शॉपिंग मॉल, बाजार बंद

पाकिस्तान में लॉकडाउन रात 8 बजे बाद शॉपिंग मॉल बाजार बंद

Pakistan Lockdown 2026: पाकिस्तान में लॉकडाउन लग गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने 7 अप्रैल से देश के ज्यादातर हिस्सों में बाजार और शॉपिंग मॉल को रात 8 बजे बंद करने का आदेश दे दिया। यानी अब 'नाइट लाइफ' का मतलब - 8 बजे तक घर पहुंच जाओ! बेकरी, रेस्टोरेंट, तंदूर, खाने की दुकानें और मैरिज हॉल रात 10 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। घरों में शादी के कार्यक्रम भी इस समय सीमा के बाद नहीं किए जाएंगे। 

पाकिस्तान में लॉकडाउन

पेट्रोल की कीमत

यह फैसला तेल और गैस बचाने के नाम पर लिया गया, क्योंकि वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे। हालात ये हो गए कि कीमत 458 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। बाद में शहबाज सरकार ने थोड़ी 'मेहरबानी' दिखाते हुए इसे 378 रुपये कर दिया।

भड़की पाक की जनता

पाकिस्तान की सरकार के सितारे शायद ही कभी सीधे चले हों और जनता हर बार उस गर्दिश में पिसती नजर आती है। इस समय भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। एक तरफ अफगानिस्तान को लेकर तनाव बना हुआ है, तो दूसरी ओर शहबाज सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं। ऊपर से मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट ने ऐसा असर डाला है कि तेल के कीमतों में आग लग गई। यह आग अब सड़कों से लेकर Social Media तक साफ दिखाई दे रही है। अब जनता का सब्र जवाब देने लगा है। लोग खुलकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

Pakistan Lockdown 2026: इन्हें मिलेगी छूट

पाकिस्तान में मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से छूट दी गई है। एक राहत के कदम के तौर पर, प्रधानमंत्री शहबाज ने गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने के लिए फ्री इंटरसिटी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी घोषणा की। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकारों ने भी इसी तरह की ऊर्जा बचाने की कोशिशों के तहत बाजारों, रेस्टोरेंट और शादी के हॉल को जल्दी बंद करने का आदेश दिए गए।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।