पाक PM की पोस्ट पर विवाद, लिखा - ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’

pakistan-pm-draft-post-controversy-social-media-gaffe

पाक PM की पोस्ट पर विवाद, लिखा - ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’

पाक pm की पोस्ट पर विवाद लिखा - ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी pm का मैसेज’

Pakistan PM Draft Post: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में 14 दिन तक सीजफायर हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद यह फैसला लिया गया। लेकिन अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। 

पाक PM की पोस्ट पर विवा

‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’

यह पोस्ट अमेरिका-ईरान सीजफायर से जुड़ा था और Social Media पर चर्चा में आया। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह मैसेज पहले से तैयार ड्राफ्ट किया गया था।

[caption id="attachment_145861" align="alignnone" width="1296"]Social Media पर उड़ा मजाक Social Media पर उड़ा मजाक[/caption]

ट्रम्प से अपील

कुछ यूजर्स ने इसे व्हाइट हाउस से जुड़े आदेश जैसा बताया, जबकि कुछ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान की नीति को कंट्रोल कर रहे हैं, यह उनकी गुलामी करने जैसा है। हालांकि, पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है। शहबाज शरीफ ने X पर मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प से अपील की थी कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की समय-सीमा 2 हफ्ते बढ़ा दें, ताकि बातचीत आगे बढ़ सके।

Pakistan PM Draft Post: ईरान से अपील

शहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईमानदारी से ईरान से अपील करता है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को 2 हफ्ते के लिए खोल दे, ताकि इसे एक अच्छा कदम माना जा सके। इसके साथ ही PM शरीफ ने सभी लड़ाई में शामिल पक्षों से कहा कि वे हर जगह 2 हफ्ते के लिए जंग रोक दे, ताकि बातचीत के जरिए इस जंग को पूरी तरह खत्म किया जा सके और लंबे समय तक शांति और स्थिरता लाई जा सके।

https://youtube.com/shorts/6QVe93yAo5E?si=3wnwjssWSrhGzMQs

मैसेज पर विवाद

असल विवाद तब शुरू हुआ जब शहबाज के अकाउंट से जो पहला पोस्ट गया, उसमें ऊपर लिखा था- ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी PM का मैसेज’... यानी यह ड्राफ्ट मैसेज था, जो शायद पब्लिक के लिए नहीं था। थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया और ‘ड्राफ्ट’ शब्द हटा दिया गया, लेकिन बाकी पूरा मैसेज वैसा ही लिखा गया था। लेकिन तब तक यूजर्स स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जिससे यह मामला वायरल हो गया। इस मामले में ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि क्या यह मैसेज वास्तव में पाकिस्तान में तैयार हुआ था या कहीं बाहर से आया था। कुछ लोगों ने तो विदेशी दखल की बात कही, लेकिन अभी तक इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।