RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 आरसीबी बनाम जीटी मैच हाइलाइट्स

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

rcb-gt के बीच जोरदार मुकाबला साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

GT vs RCB |

PL-2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 3 स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर 6 स्थान पर है। 

GT की शानदार शुरूआत

पहले गुजरात की तरफ से ओपनिंग करने साई सुदर्शन और कप्तान सुभमन गिल मैदान में उतरे। शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन ने इस सीजन की अपनी दूसरी फिफ्टी लगाई। 13वें ओवर में सुयश शर्मा ने गुजरात को झटका देते हुए शुभमन गिल को आउट कर दिया। कप्तान गिल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

साई का शतक

साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 100 रन ठोके। 15वें ओवर में सुयश शर्मा के खिलाफ तेजी से रन बनाए। साई ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। गिल के आउट होने के बाद जोस बटलर मैदान में उतरे। 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात को एक और झटका दिया। जोस 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

टीम में बदलाव

RCB टीम में एक बदलाव है- फिल सॉल्ट चोटिल हैं, उनकी जगह बेथेल को शामिल किया गया है। वहीं गुजरात टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। जेसन होल्डर को शामिल किया गया। मानव सुथार की भी वापसी हुई है। 

Playing 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।

संबंधित सामग्री

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

खेल

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

Royal Challengers Bangalore, led by Rajat Patidar, defeated Gujarat Titans by 92 runs in the IPL 2026 Qualifier 1, securing a spot in the final.