PM ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, जानिए किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

pm-kisan-21st-installment-release-reasons-payment-not-received

PM ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त, जानिए किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

pm ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जानिए किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान केंद्र सरकार ने DBT के जरिए देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। 

नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा

स दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से देश के छोटे किसानों के खाते में अब तक 4 लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं। किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए की मदद भी दी गई है। उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने की भी बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से हमारा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट 2 गुना हुआ है। [caption id="attachment_117947" align="alignnone" width="619"]किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त[/caption]

PM Kisan Samman Nidhi: छोटे किसानों को 2-2 हजार रुपए 

मोदी ने कहा - जब मैं मंच पर आया तो कई किसान गमछा घुमा रहे थे, मुझे लगा बिहार की हवा यहां मेरे आने से पहले ही पहुंच गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को एक साल में 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तें (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

किसानों के खातों में पैसे ना आने का कारण

वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे आए नहीं हैं। कई कारण है जिनकी वजह से PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में न आने की मुख्य वजह आपका स्कीम में E-KYC और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। साथ ही जिन किसानों के बैंक अकाउंट में दिक्कतें थीं, उनको भी 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।  Read More: बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM का चेहरा तय, चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

अकाउंट से आधार लिंक नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: इसके अलावा वे किसान जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं था, उनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। अगर किसान ने इस योजना में आवेदन करते समय नाम, जेंडर या कोई दूसरी डिटेल्स गलत दर्ज की थी या दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को ठीक ढंग से अपलोड नहीं किया था, इस कारण भी उनको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है।  इन सभी कारणों को आपको जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए। PM किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।