प्रज्ञानानंदा ने जीता ग्रैंड चेस खिताब

6 पॉइंट पीछे थे प्रज्ञानानंदा, फिर पलटा पूरा खेल; कारूआना को 15-13 से हराकर जीता ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब

भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स में फैबियानो कारूआना को हराकर पहली बार खिताब जीता।

By : रोहन उमक
6 पॉइंट पीछे थे प्रज्ञानानंदा, फिर पलटा पूरा खेल; कारूआना को 15-13 से हराकर जीता ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब

6 पॉइंट पीछे थे प्रज्ञानानंदा, फिर पलटा पूरा खेल; कारूआना को 15-13 से हराकर जीता ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब

भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर. प्रज्ञानानंदा ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। उन्होंने 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। प्रज्ञानानंदा इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

सेंट लुइस में खेले गए रोमांचक फाइनल में उन्होंने अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को 15-13 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा ने 2 लाख अमेरिकी डॉलर की विजेता राशि भी अपने नाम की।

खिताब जीतने के बाद आर. प्रज्ञानानंदा

6 पॉइंट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी

फाइनल के आखिरी दिन मुकाबला पूरी तरह कारूआना के पक्ष में नजर आ रहा था। प्रज्ञानानंदा छह अंकों से पीछे थे और उनके सामने खिताब जीतने की बेहद मुश्किल चुनौती थी। लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर ने दबाव में बिखरने के बजाय शानदार वापसी की।

उन्होंने दिन के दोनों रैपिड गेम जीतकर न केवल छह अंकों की कमी को पाटा, बल्कि मुकाबले में बढ़त भी हासिल कर ली। इसके बाद ब्लिट्ज के चार गेम खेले गए। यहां दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा और प्रज्ञानानंदा ने अपनी दो अंकों की बढ़त कायम रखते हुए 15-13 के स्कोर से खिताब पर कब्जा कर लिया।

यह वापसी इसलिए भी खास रही क्योंकि कारूआना ने फाइनल की शुरुआत में ही मजबूत बढ़त बना ली थी। इसके बावजूद प्रज्ञानानंदा ने धैर्य और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

वेस्ली सो ने हासिल किया तीसरा स्थान

तीसरे स्थान के मुकाबले में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को 18-12 से हराया। रैपिड चरण में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक जीत हासिल की, लेकिन ब्लिट्ज में वेस्ली सो ने पूरी तरह दबदबा कायम कर लिया।

उन्होंने लगातार चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर एक गेम शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए भी टिकट पक्का

फाइनल के नतीजों के साथ ही प्रज्ञानानंदा, कारूआना और वेस्ली सो ने 2027 ग्रैंड चेस टूर के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।

2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 22 से 27 अगस्त तक सेंट लुइस में खेला गया। इसमें चार खिलाड़ियों, फैबियानो कारूआना, प्रज्ञानानंदा, वेस्ली सो और विंसेंट कीमर ने सिंगल-एलिमिनेशन नॉकआउट फॉर्मेट में हिस्सा लिया। प्रत्येक मुकाबले में क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज गेम्स शामिल थे।

प्रज्ञानानंदा की यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और उनके शानदार 2026 अभियान में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ती है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर