वांगचुक हॉस्पिटल में, दीपके भूख हड़ताल पर

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल ले जाया गया, अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, दोनों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए।

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन ने शनिवार को लिया नया मोड़, 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर ले गई सफदरजंग अस्पताल, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का जमकर किया विरोध, वही अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करने का किया ऐलान

(CJP)के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके 

उन्होंने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए, पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की, हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं,  मैं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं, मैं सभी से अपील करता हूं: पीछे न हटें; यह आंदोलन और भी बड़ा होगा, उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है, मैं सभी से जंतर-मंतर आने का करता हूं आग्रह, हमारा आंदोलन यहीं से आगे बढ़ेगा और हम 20 जुलाई को निर्धारित अपने मार्च को जारी रखेंगे 

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा 

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सोनम वांगचुक को ‘‘आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल’’ के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हुई।

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने अधिकतम संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्वक धरना स्थल खाली कर दें। पुलिस की कार्रवाई के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे हिरासत में ले लिया है।’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर रही है और वांगचुक को जबरन वहां से ले जा रही है।

वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में 28 जून से कॉजपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। पिछले तीन सप्ताह के दौरान उनकी सेहत लगातार बिगड़ती रही है। चिकित्सकों के अनुसार, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से उनका वजन लगभग 9.5 किलोग्राम घट गया है।

जबकि उनके रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय वांगचुक की चिकित्सकीय स्थिति की निगरानी कर रहा है और उसने निर्देश दिया है कि उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाए।

वांगचुक ने शुक्रवार रात कहा था 

बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद वह अपना अनशन जारी रखने के लिए दृढ़ हैं। उनका दावा था कि 20 दिन की भूख हड़ताल के दौरान उनके शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा क्षीण हो गया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा था, ‘‘प्याज की कीमतों को लेकर सरकारें गिर चुकी हैं। मेरे शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा क्षीण हो गया है। अब समय आ गया है कि यह सरकार युवाओं की आवाज सुने।’’ उन्होंने इस दौरान छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी दोहराया।

संबंधित सामग्री

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

गांजे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा दिए पौधे, भोपाल में चौकीदार गिरफ्तार

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चौकीदार ने निर्माणाधीन सोसाइटी में गांजे के पौधे उगाए। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026