स्पेन वर्ल्ड कप फाइनल में

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में, आज 24 साल बाद आमने-सामने अर्जेंटीना और इंग्लैंड 

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल किए।

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में, आज 24 साल बाद आमने-सामने अर्जेंटीना और इंग्लैंड 

स्पेन वर्ल्ड कप फाइनल में

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। स्पेन 2010 के बाद फाइनल खेलेगा। टीम ने फाइनल में नीदरलैंड को 1-0 से हराकर अपना इकलौता वर्ल्ड कप जीता था।वहीं, फ्रांस 2018 और 2022 के बाद तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने से रह गया।

स्पेन की शानदाप जीत

स्पेन के डलास स्टेडियम में मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। टीम को 22वें मिनट में पेनल्टी मिली। फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लामिन यमाल पर फाउल कर दिया। फिर रेफरी ने पेनल्टी दे दी। मिकेल ओयारजाबाल ने गेंद को गोलपोस्ट के दाएं कोने में भेजा। इसके साथ ही स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली। यह ओयारजाबाल का टूर्नामेंट में 5वां गोल रहा। 

24 साल बाद आमने-सामने अर्जेंटीना और इंग्लैंड 

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज रात अर्जेंटीना और इंग्लैंड 24 साल बाद आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल अटलांटा स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से 12:30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 2002 में हुई थी, तब इंग्लैंड ने मुकाबला 1-0 से जीता था। इस मुकाबले में सबकी नजरें लियोनेल मेसी और हैरी केन पर है। मेसी इस वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अब तक 6 गोल कर चुके हैं।

 

संबंधित सामग्री

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मैत्री मैच में ब्राजील ने 4-0 से जीत हासिल की।

कोहली का ऐलान: 2027 वर्ल्ड कप होगा आखिरी, खिताब के लिए सबकुछ झोंकने को तैयार

कोहली का ऐलान: 2027 वर्ल्ड कप होगा आखिरी, खिताब के लिए सबकुछ झोंकने को तैयार

विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी होगा, जिसमें वे भारत को खिताब दिलाने का प्रयास करेंगे।

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

भाजपा के नितिन नवीन ने हल्द्वानी में Gen-Z के साथ फुटबॉल खेलकर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने UCC के लिए धामी सरकार की तारीफ की।

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने अपने 20 साल लंबे सफर के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने यह जानकारी एक हाथ से लिखे नोट के जरिए दी।

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। मिशेल स्ट्रूथॉफ ने मैच का निर्णायक गोल किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर