Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, 48 मौतें; 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

UP Bihar Storm Rain Death Toll Reaches 48

Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, 48 मौतें; 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

भारत के विभिन्न राज्यों में आंधी और बारिश के कारण 48 लोगों की मौत हो गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार प्रमुख हैं। IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया।

weather update आंधी-बारिश का कहर 48 मौतें 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे के दौरान दोनों राज्यों में कुल 48 लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 से अधिक राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में 31 मौतें, सहारनपुर में 10 वाहन बहे

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 31 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से तेज बहाव आया, जिससे इनोवा, ट्रैक्टर समेत करीब 10 वाहन पानी में बह गए। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें हैं।मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार में 17 मौतें, हवाई सेवाएं प्रभावित

बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की जान चली गई। राजधानी पटना में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। बारिश और तेज हवाओं के कारण 4 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 18 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।हवाई सेवाओं में बाधा के कारण 500 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले सात दिनों में केरलम तट पर दस्तक दे सकता है। हालांकि विभाग ने इस वर्ष मानसून के सामान्य से कमजोर रहने की संभावना भी व्यक्त की है।IMD के अनुमान के अनुसार जून से सितंबर के बीच देश में लगभग 78 सेंटीमीटर वर्षा हो सकती है, जबकि सामान्य मानसूनी बारिश का औसत करीब 87 सेंटीमीटर माना जाता है। विभाग का कहना है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्षा होने की संभावना है, लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हो सकती है।

राजस्थान में ओलावृष्टि से तापमान में बड़ी गिरावट

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम पूरी तरह बदल गया है। चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, जयपुर और भरतपुर सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसके चलते कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।शनिवार को राज्य के 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर सहित 9 जिलों में ओले और बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।

पंजाब और हिमाचल में भी मौसम बदला

पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। उधर हिमाचल प्रदेश के मंडी और रोहड़ू क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।

प्रशासन ने जारी की सलाह

मौसम विभाग और राज्य प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा बिजली चमकने के समय खुले मैदानों में न जाने की अपील की है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।