अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, 4 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने लगाए भाजपा पर आरोप

अभिषेक बनर्जी पर हमला

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला, 4 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने लगाए भाजपा पर आरोप

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें 4 आरोपी गिरफ्तार हुए।

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला 4 गिरफ्तार ममता बनर्जी ने लगाए भाजपा पर आरोप

अभिषेक बनर्जी पर हमला |

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित TMC कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही BJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी।

4 आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया कि इलाके से जुटाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को साजिश कहा। ममता ने कहा- अभिषेक ने अगर हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। हमले के चलते शरीर में खून के थक्के भी जम गए थे।

ममता के आरोप

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को जब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल प्रशासन पर इलाज न करने का दबाव डाला गया। साथ ही उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज करने को कहा गया। इलाज के बाद अभिषेक बनर्जी को अस्पताल से घर ले जाया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि अब फैमिली डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज होगा। अस्पताल में अभिषेक से मिलने के बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि BJP नेताओं और दक्षिण कोलकाता के DCP की ओर से डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को धमकी भरे फोन आ रहे थे। अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी तो उन्हें इंटेसिव थैरेपी यूनिट में क्यों रखा गया? फिर अचानक उन्हें अस्पताल से छुट्टी क्यों दी गई? अब अभिषेक का इलाज घर पर होगा। उनके घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य मेडिकल उपकरण लगाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

राज्य

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट का राज्यसभा नामांकन पत्र जमा कराया, जो भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

TMC के 28 सांसदों में से 20 ने ममता का साथ छोड़ा, NDA का समर्थन करेंगे

देश-विदेश

TMC के 28 सांसदों में से 20 ने ममता का साथ छोड़ा, NDA का समर्थन करेंगे

TMC के 20 लोकसभा सांसदों ने NDA को समर्थन देने का निर्णय लिया है। सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और ममता की आलोचना की।

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

राज्य

राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने दाखिल किया नामांकन, CM डॉ मोहन यादव रहे मौजूद

महेश केवट ने मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया, मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

देश-विदेश

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल अटैक किया, जिसके जवाब में इजराइल ने तेहरान और तबरीज पर हवाई हमले किए।

संपत्ति विवाद के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की हत्या, 4 दिन बाद पश्चिम बंगाल से किरायेदार दंपती गिरफ्तार

देश-विदेश

संपत्ति विवाद के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की हत्या, 4 दिन बाद पश्चिम बंगाल से किरायेदार दंपती गिरफ्तार

दिल्ली की शिवाजी कॉलेज की प्रोफेसर देबस्मिता पॉल की हत्या में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज मामले में किरायेदार दंपती को गिरफ्तार किया गया।