INDIA ब्लॉक की बैठक, 25 दल हुए शामिल, खड़गे बोले- CBSE-NEET गड़बड़ी

INDIA ब्लॉक की राजनीतिक बैठक

INDIA ब्लॉक की बैठक, 25 दल हुए शामिल, खड़गे बोले- CBSE-NEET गड़बड़ी

दिल्ली में 25 राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने बैठक की, जिसमें NEET, CBSE की गड़बड़ी और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

india ब्लॉक की बैठक 25 दल हुए शामिल खड़गे बोले- cbse-neet गड़बड़ी

INDIA ब्लॉक की राजनीतिक बैठक |

INDIA ब्लॉक की 2 साल बाद हुई 7वीं बैठक में 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई नेता शामिल हुए। वहीं उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन वर्चुअली जुड़े।

8 अगस्त को हैदराबाद में बैठक

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 2 घंटे से ज्यादा चली मीटिंग में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET पेपर में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह इस्तीफा दें। खड़गे ने कहा कि SIR में करोड़ों वोटर के नाम काटे गए। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर CJI को लेटर लिखा जाएगा। सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। गठबंधन हर 2 महीने में और मानसून सत्र के दौरान भी मीटिंग करेगा। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी।

3 साल में 3 पार्टियां अलग हुई

खड़गे ने कहा कि आज की बैठक में 25 पार्टियां शामिल हुई। वहीं, INDIA ब्लॉक से बीते 3 साल में 3 पार्टियां अलग हो चुकी हैं। इनमें JDU 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, AAP दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान और DMK तमिलनाडु चुनाव के बाद ब्लॉक से दूर हुई।

राहुल के लगे पोस्टर

इधर, दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए यह पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी की गई थी। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ दिए। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है।

संबंधित सामग्री

सुशासन तिहार 2026: CM साय ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लंबित राजस्व मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

राज्य

सुशासन तिहार 2026: CM साय ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लंबित राजस्व मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समीक्षा बैठक में विभिन्न जिलों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया।

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

राज्य

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

एनडीए सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी, जिसमें विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी-सब्जी की रेसिपी, जिसे घर पर बनाकर आप बनारस के असली स्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

दूषित पानी से गुना में 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

राज्य

दूषित पानी से गुना में 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

गुना के बूढ़े बालाजी और पुरानी छावनी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई से 15 बच्चे बीमार हुए। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप।

मानसून से पहले ही एमपी में झमाझम बारिश, जून के कोटे का 65% पानी बरसा

राज्य

मानसून से पहले ही एमपी में झमाझम बारिश, जून के कोटे का 65% पानी बरसा

मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जून के शुरुआती दिनों में ही बारिश सामान्य से 65% अधिक रिकॉर्ड की गई है।