बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM का चेहरा तय, चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

bihar-cm-nitish-kumar-ministers-chirag-paswan

बिहार के CM नीतीश और डिप्टी CM का चेहरा तय, चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

बिहार के cm नीतीश और डिप्टी cm का चेहरा तय चिराग पासवान की डिप्टी सीएम पद की शर्त

Bihar CM Nitish Kumar Ministers: नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। बिहार के सीएम हाउस में JDU के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार कल यानी 20 नवंबर को सुबह 01.30 बजे गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे।अब ये तय हो गया है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ही नई सरकार में डिप्टी CM होंगे।  https://youtube.com/shorts/nGEvd5SkuKM?si=t1DF1r9ozOGtaBBF

कौन-कौन होगा शामिल

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश,  दिल्ली, एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र के सीएम भी शामिल होंगे। वहीं BJP भी मीटिंग कर विधायक दल का नेता चुनेगी। इसमें बीजेपी, JDU , LJP (रामविलास), हम, RLM के सभी 202 विधायक मौजूद रहेंगे। इधर, विधायक दल का नेता बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश राज्यपाल को एक ओर इस्तीफा सौंपेंगे तो दूसरी ओर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। [caption id="attachment_117894" align="alignnone" width="683"]शपथ समारोह में शामिल होंगे बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल होंगे बड़े नेता[/caption]

Bihar CM Nitish Kumar Ministers: चिराग पासवान की मांग

सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड रखी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम डिप्टी सीएम के लिए बढ़ा सकते हैं। बता दे कि, इस बार विधानसभा चुनाव में LJP(R) ने 19 सीटें जीती हैं। [caption id="attachment_117897" align="alignnone" width="675"]चिराग पासवान, अरुण भारती चिराग पासवान, अरुण भारती[/caption]

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

Bihar CM Nitish Kumar Ministers: इधर, विधायक दल के नेता के चुनाव से पहले केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई थी। BJP के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया, जबकि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली।  Read More: किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया..रोहिणी ने वीडियो किया पोस्ट थोड़ी देर में अमित शाह पटना पहुंचेंगे और बैठक करेंगे। सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे।  इसमें सभी दल अपने द्वारा चुने गए विधायक दल के नेता पर चर्चा करेंगे। NDA नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेगा।  

संबंधित सामग्री

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।

राज्य

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू कीं, जिसमें बोनस और हेलमेट वितरण शामिल हैं।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना

राज्य

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

खेल

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnanandhaa in a thrilling match at Norway Chess 2026, maintaining his title hopes.

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

राज्य

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।