उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर |

उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के कारण नदिया उफान पर है। जिससे 2 अलग-अलग जगह पर 4000 से ज्यादा लोग फंस गए। पहली घटना श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे की है। यहां 60 से ज्यादा लोग फंस गए और कई लोग बहने लगे। चिल्लाते हुए मदद मांगने लगे।

तेज बहाव में फंसे पर्यटक

नदी का बहाव तेज होने के कारण जिस टीले पर लोग मौजूद थे, उसका कटाव होने लगा। कई लोग नदी के बीच में फंस गए और चिल्लाने लगे। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी के दूसरे छोर पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पानी का बहाव तेज देखते हुए SDRF से मदद मांगी गई। दूसरी घटना में पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे करीब 3 से 4 हजार श्रद्धालु बाटनागाड़ में बाढ़ आने से फंस गए।

SDRF हाई अलर्ट पर 

पुलिस टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित बहाव से पार कराया गया। यह अभियान करीब 3 घंटे तक चला, जिसके बाद सभी 4 हजार श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश की सभी SDRF इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया जोर, बोले-32 लाख यात्री अब तक चारधाम आए

राज्य

CM धामी ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था पर दिया जोर, बोले-32 लाख यात्री अब तक चारधाम आए

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थित दर्शन के लिए कड़े निर्देश दिए।

उत्तराखंड में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, सीएम धामी ने किसानों को किया संबोधित

राज्य

उत्तराखंड में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, सीएम धामी ने किसानों को किया संबोधित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को कृषि संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आह्वान किया।

मानसून 2026 तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

मानसून 2026 तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, केरल में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती तीव्रता के कारण केरल में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

राज्य

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।