हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

चंबा में भीषण सड़क हादसा

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां साच पास क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग बेंगलुरु से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे और बर्फबारी का नजारा देखने के लिए साच पास की ओर जा रहे थे।

परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले थे

जानकारी के अनुसार, भिलाई मरोदा निवासी अरविंद चन्द्राकर अपनी पत्नी प्राची चन्द्राकर और दो बच्चों के साथ पिछले कुछ वर्षों से बेंगलुरु में रह रहे थे। परिवार छुट्टियां मनाने हिमाचल पहुंचा था। शुक्रवार को उन्होंने डलहौजी से एक टैक्सी बुक की थी, जिसमें कुल आठ लोग सवार होकर साच पास जोत क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। रास्ते में देर रात वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

जीपीएस लोकेशन से चला हादसे का पता

हादसे की जानकारी तब सामने आई जब टैक्सी देर रात तक वापस नहीं लौटी। वाहन मालिक को संदेह हुआ तो उसने जीपीएस लोकेशन की जांच की। लोकेशन कालावन क्षेत्र के पास एक ही जगह स्थिर दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई और शनिवार दोपहर वाहन के खाई में गिरने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

घंटों चला रेस्क्यू अभियान

क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने और खाई की अत्यधिक गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लोगों ने रस्सियों और ह्यूमन चेन की मदद से एक-एक कर शवों को खाई से बाहर निकाला। कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी 8 शव बरामद कर लिए गए। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
 

संबंधित सामग्री

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, हिमकेयर के बकाया भुगतान हेतु 100 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए हिमकेयर योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का निवेश और आधुनिक लैब्स की स्थापना की घोषणा की।

 उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के बिजौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत और 37 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और आर्थिक सहायता की घोषणा की।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

 ट्रक और डंपर की टक्कर से लगी आग, 2 की मौत!

राज्य

ट्रक और डंपर की टक्कर से लगी आग, 2 की मौत!

A catastrophic collision between a truck and a dumper on the Kushinagar-Lucknow highway resulted in a fierce fire, claiming two lives.

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

राज्य

CM सुक्खू ने छोटा शिमला में विद्यार्थियों से की मुलाकात, स्कूल के दिनों को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, शिक्षा सुधारों पर चर्चा की और अपने स्कूली दिनों को याद किया।