छिंदवाड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- सरकार पीड़ितों के साथ

chhindwara-bus-accident-cm-program-madhya-pradesh

छिंदवाड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- सरकार पीड़ितों के साथ

छिंदवाड़ा बस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया दुख कहा- सरकार पीड़ितों के साथ

छिंदवाड़ा बस हादसा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल CM के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस सिमरिया के पास एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 CM ने जताया दुख, बेहतर इलाज के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि

आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है। मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

 मुआवजे का ऐलान, फ्री इलाज

सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी इसके अलावा, सभी घायलों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।

 भोपाल में कंट्रोल रूम, डॉक्टरों की टीम रवाना

स्थिति पर नजर रखने के लिए भोपाल में स्वास्थ्य विभाग का कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही, जबलपुर से डॉक्टरों की टीम छिंदवाड़ा और नागपुर भेजी गई है। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को भी अपने कार्यक्रम बदलकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसी दौरान सिमरिया के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

राज्य

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बठिंडा में नगर निगम चुनावों की जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने 2027 के चुनावों में दोबारा जीत की उम्मीद व्यक्त की।

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

राज्य

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।