CM धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, चारधाम यात्रा का दिया न्योता

cm-dhami-meets-pm-modi-chardham-yatra-invitation

CM धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, चारधाम यात्रा का दिया न्योता

cm धामी ने की pm मोदी से मुलाकात चारधाम यात्रा का दिया न्योता

 CM Dhami PM meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले हैं। इस दौरान CM ने PM मोदी को सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। CM धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड आने और चारधाम यात्रा का न्योता दिया।

CM ने की PM से मुलाकात

प्रधानमंत्री कार्यालय से CM धामी को खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच देश में तेल और गैस आपूर्ति की स्थिति और इमरजेंसी के हालात से निपटने की रणनीति के लिए बुलाया गया था। इसी के तहत आज दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से सीएम पुष्कर सिंह धामी मिले।

[caption id="attachment_143467" align="alignnone" width="934"]सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया।[/caption]

चारधाम यात्रा का निमंत्रण

सूत्रों की मानें तो CM धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर आगामी चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम आने का निमंत्रण भी दिया। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, PMO की ओर से अभी अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे का उद्घाटन

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर से इस हाईवे का उद्घाटन करने के बाद उस पर यात्रा भी कर सकते हैं और देहरादून के चंद्रबनी में विशाल जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसे अप्रैल के पहले हफ्ते में जनता को समर्पित किया जा सकता है।

CM Dhami PM meeting: PM को दी भेंट

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को मां सुरकंडा देवी का स्मृति चिन्ह भेंट (रेप्लिका), बद्री गाय का घी और राज्य की खास राजमा व शहद भेंट किया। CM धामी ने उत्तराखंड के विकास में मिल रहे सहयोग के लिए PM मोदी का आभार जताया और उन्हें देवभूमि आने का न्योता भी दिया। CM धामी ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड 'ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन' और धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है, जिसका असर आदि कैलाश यात्रा में भक्तों की बढ़ती संख्या के रूप में दिख रहा है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

राज्य

Jaipur Youth Jumps River: नदी में कूदकर युवक ने किया सुसाइड!

जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या की। स्थानीय निवासी मिस्त्री था, पहचान नहीं हो सकी।

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

लाइफ स्टाइल

गर्मी और आम का मौसम आते ही शुरु हो जाती है एक्ने की प्रॉब्लम!

गर्मी के मौसम में त्वचा की समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहाँ पर कुछ स्किन केयर टिप्स और आहार सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आप एक्ने की समस्या से बच सकते हैं।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।