दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

विमान हानि की घटना

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान, एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आंधी के कारण एअर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान एअर इंडिया के विमान क्षतिग्रस्त

दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान |

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े एअर इंडिया के 3 विमान आंधी और बारिश के चलते एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया यह घटना 7 जून शाम की है।

3 विमानों को नुकसान

100 किलोमीटर प्रति घंटे के इस तूफान के चलते मेंटेनेंस करने वाली सीढ़ी और एक ट्रेस्टल अपनी जगह से तेजी भागते हुए एयर इंडिया के 3 विमानों से टकरा गए। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ग्राउंड स्टाफ विमान के पीछे तेजी से भागे लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। तीनों विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। 

जांच और मरम्मत का काम

इसके बाद तुरंत विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड किया गया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं। लेकिन बाकी 2 विमान इस हफ्ते के भीतर फिर से उड़ान सेवा में लौट सकते हैं। 

तूफान को लेकर कोई चेतावनी नहीं

एअर इंडिया इंजीनियरिंग और Indigo के ग्राउंड इक्विपमेंट अचानक खराब मौसम तेज आंधी के चलते टर्मिनल 2 पर खड़े विमान से टकरा गए। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मौसम में किसी भी बदलाव के बारे में (एयरपोर्ट ऑपरेटर या एयरलाइंस को) कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। सूत्रों के अनुसार, T2 पार्किंग स्टैंड पर इंडिगो इंजीनियरिंग और एयरक्राफ्ट इंडिया इंजीनियरिंग की एक-एक सीढ़ी और एक-एक तिपाई अपनी जगह से खिसक गए और 3 एयर इंडिया विमानों से टकरा गए। सूत्रों ने बताया कि एक विमान की मरम्मत में लंबा वक्त लगेगा और बाकी विमान जल्द ही उड़ान भरने लगेंगे।

संबंधित सामग्री

12 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-यूपी में बारिश; दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

देश-विदेश

12 राज्यों तक पहुंचा मानसून, MP-यूपी में बारिश; दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत के 12 राज्यों में प्रवेश किया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी के कारण एअर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त हुए।

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत, आंधी और बारिश से प्रभावित जनजीवन

राज्य

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआत, आंधी और बारिश से प्रभावित जनजीवन

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण तेज आंधी और बारिश हुई। भोपाल में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी ने कई पेड़ गिराए।

भोपाल में तूफानी बारिश से 300 फीडर ठप, 6 घंटे तक ब्लैकआउट

राज्य

भोपाल में तूफानी बारिश से 300 फीडर ठप, 6 घंटे तक ब्लैकआउट

भोपाल में तेज बारिश और आंधी के कारण 300 फीडर ठप हो गए, जिससे शहर में 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हुआ।

भोपाल में तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था को गंभीर क्षति

राज्य

भोपाल में तेज आंधी से विद्युत व्यवस्था को गंभीर क्षति

भोपाल में आई तेज आंधी से लगभग 300 विद्युत फीडर प्रभावित हुए, मरम्मत और आपूर्ति बहाली के लिए टीमें कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

राज्य

छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है और मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।