Gwalior: पुलिस की वर्दी में चोर निकला सिपाही ,भाई को जेल से छुड़ाने जमा कर रहा था रुपये

gwalior-constable-scorpio-robbery-case

Gwalior: पुलिस की वर्दी में चोर निकला सिपाही ,भाई को जेल से छुड़ाने जमा कर रहा था रुपये

gwalior पुलिस की वर्दी में चोर निकला सिपाही भाई को जेल से छुड़ाने जमा कर रहा था रुपये

डबरा के रहने वाले अवतार रावत की घर से चोरी हुई स्कॉर्पियो कार और अन्य स्थानों से चोरी किया गया 6 तोला सोना जप्त किया था. इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पुलिस आरक्षक रवि जाटव के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.

आरोपी निकला सिपाही

आरोपी रवि जाटव ग्वालियर का रहने वाला है और राजगढ़ के कालीपीठ में पदस्थ था। मंगलवार को पुलिस ने उसे कालीपीठ से ही गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। रवि पर चोरी की गाड़ी ले जाने और नंबर प्लेट छिपाने के आरोप हैं। रवि की 2018 में पुलिस में नौकरी लगी थी। वह राजगढ़, ब्यावरा और गुना जिले में ही पदस्थ रहा है।

11 जुलाई को गाड़ी की थी चोरी

11 जुलाई की रात डबरा की शुगर मिल कॉलोनी के रहने वाले अवतार रावत की स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। श्याम विहार कॉलोनी में सियाराम बघेल के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी चोरी हुए। इसके अलावा जंगीपुरा और एक अन्य जगह पर भी गैंग ने चोरी की कोशिश की। इसी के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्कॉर्पियो की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि गैंग में कॉन्स्टेबल रवि जाटव भी शामिल है। डबरा पुलिस ने रवि को उसके सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया। कमरे में उसका साथी बॉबी बाथम भी था, उसे भी पुलिस पकड़कर ले आई।लोगों की गैंग मिलकर करती थी चोरी रवि जाटव और उसके पांच साथियों ने मिलकर एक गैंग बनाई थी। गैंग ने डबरा में इटावा होटल के पास कॉलोनी में कमरा लिया था। ये लोग रेकी कर घरों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद रात में वारदात करते।

पीछा किया स्कॉर्पियों छोड़कर भागे

पुलिस ने पीछा किया तो स्कॉर्पियो छोड़कर भागे पुलिस ने स्कॉर्पियों की लोकेशन के हिसाब से पीछा शुरू किया। इस पर आरोपी स्कॉर्पियो को पनिहार के जंगल में छोड़कर भाग गए। रवि जिस वेगनआर कार से डबरा आया था। वही कार जंगल पहुंची और सभी को लेकर राजगढ़ आई।डबरा टीआई यशवंत गोयल, करहिया टीआई देवेंद्र लोधी और हेड कॉन्स्टेबल रामबरन लोधी ने ग्वालियर से शिवपुरी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो दिखी, इससे रवि की पहचान हो गई। इसके बाद वीरेंद्र, मनोज, अरविंद और एक सर्राफा व्यापारी को भी पकड़ा गया, जिन्होंने चोरी का सामान खरीदा था।

सिपाही का भाई पहेल से जेल में बंद

रवि का लूटेरा भाई पहले से जेल में रवि जाटव ने चोर गैंग 3 साल पहले बनाई थी। उसका भाई राहुल उर्फ गुठली जाटव प्रोफेशनल लुटेरा है। फिलहाल वह उज्जैन में व्यापारी से 18 लाख रुपए की लूट के मामले में जेल में बंद है। राहुल ने जेल में लोगों को बताया कि उसका भाई रवि पुलिस में है। वह जमानत और बाकी कानूनी कामों में मदद करता है।गैंग में 20 सदस्य, सभी आपस में रिश्तेदार डबरा टीआई यशवंत गोयल ने बताया, चोर गैंग अब तक उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भिंड जिलों में वारदातों को अंजाम दे चुकी है। गैंग में लगभग 20 सदस्य हैं। अधिकांश लोग आपस में रिश्तेदार हैं। कोई किसी का भतीजा है तो कोई किसी का फूफा।  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।