ग्वालियर: रिसोर्ट के कैशियर से लूट की कोशिश, हाईवे पर बदमाशों ने घेरा,नाकाम हुए तो मार दी गोली

gwalior-highway-resort-robbery-case

ग्वालियर: रिसोर्ट के कैशियर से लूट की कोशिश, हाईवे पर बदमाशों ने घेरा,नाकाम हुए तो मार दी गोली

ग्वालियर रिसोर्ट के कैशियर से लूट की कोशिश हाईवे पर बदमाशों ने घेरानाकाम हुए तो मार दी गोली

Gwalior Highway Resort Robbery Case: ग्वालियर में हाईवे पर खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक रिसोर्ट के कैशियर को लूटने की कोशिश की. जब बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए तो बाइक सवार कैशियर को गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी है।

लूट की कोशिश नाकाम

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्‌ठा होने लगे तो बदमाश भाग गए। घटना बुधवार रात को ग्वालियर में पुरानी छावनी हाईवे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिर भी घटना को संदिग्ध मानकर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अपाचे से घर जा रहा था कैशियर शहर के दुल्लपुर निवासी जितेंद्र सिंह जाटव मुरैना बानमोर में शुभम रिसोर्ट में बतौर कैशियर कार्यरत हैं। कैशियर रिसोर्ट से काम पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। अभी वह अपनी अपाचे बाइक से रायरू वृंदावन गार्डन के पास पहुंचा था कि उसे रास्ते पर काले रंग की अपाचे से खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। जब जितेन्द्र ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाश ओवरटेक कर पास आए और बाइक का हैंडल पकड़कर जितेंद्र को गिरा दिया।

बदमाशों ने विरोध करने पर मारी गोली

इसके बाद उससे छीना झपटी करने लगे। बदमाशों ने बाइक कि चाबी मांगी लेकिन जितेन्द्र ने नहीं दी। जिस पर एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर गोली चला दी। गोली जितेन्द्र कि जांघ पर लगते हुए निकल गई। घायल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना दी है।

पुलिस ने घायल के लिए बयान

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लेने के बाद तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस को घटना संदिग्ध नजर आ रही है फिलहाल घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं तो एक स्पॉट पर धुंधले फुटेज मिले हैं। बदमाश नकाब पहने थे इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। https://nationmirror.com/gold-silver-price-today-india/ Retirement के बाद हर महीने 5000₹ इस योजना के तहत मिलेगी पेंशन! जानिए अटल पेंशन योजना कैसे करें शुरू  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।