जयपुर में रेसिंग कर रही Audi ने 16 को रौंदा, 1 की मौत, 4 गंभीर

jaipur-audi-accident-racing-one-dead-four-injured

जयपुर में रेसिंग कर रही Audi ने 16 को रौंदा, 1 की मौत, 4 गंभीर

जयपुर में रेसिंग कर रही audi ने 16 को रौंदा 1 की मौत 4 गंभीर

Jaipur Audi Accident: जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने जमकर कहर मचाया। 120 की रफ्तार से आई कार पहले डिवाइडर से टकराई फिर एक ठेले में जा घुसी। 

1 की मौत

मानसरोवर इलाके में इस दौरान ठेले के पास करीब 50 लोग मौजूद थे। जिनमें से कार ने 16 लोगों को रौंदा और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो चुकी है, जबकी 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। 

Jaipur Audi Accident: नशे में थे कार सवार

Audi में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे। जिनमें से एक जयपुर पुलिस का सिपाही भी है। घटना के बाद भीड़ ने एक कार सवार को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया।जबकि, एक युवक को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। ड्राइवर दिनेश सहित 2 लोग फरार हैं। जानकारी के मुताबिक चारों लोग नशे में थे। हादसा रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित खरबास सर्किल के पास हुआ था। [caption id="attachment_127407" align="alignnone" width="655"]ठेले को मारी टक्कर ठेले को मारी टक्कर[/caption]

 उपमुख्यमंत्री घटना स्थल पर पहुंचे

यह वहीं इलाका है जहां उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का घर है। हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री बैरवा भी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके से पकड़े गए कार सवार रेनवाल निवासी पप्पू ने बताया कि ऑडी कार चूरू का रहने वाला दिनेश रणवां चला रहा था। ऑडी में दो और लोग बैठे थे। इसके बाद दिनेश ने एक और कार के साथ रेसिंग की। लेकिन कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तो, पीछे वाली कार वापस घूम गई। वहीं Audi की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसकी टक्कर से एक और कार पलट गई।  [caption id="attachment_127409" align="alignnone" width="652"] Audi ने 16 को रौंदा Audi ने 16 को रौंदा[/caption]

Jaipur Audi Accident: भीलवाड़ा का निवासी मृतक

हादसे में भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश बैरवा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक एक फूड स्टॉल पर हेल्पर का काम करता था वहीं, 4 गंभीर घायलों को SMS रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। 

फरार आरोपियों की तलाश

Jaipur Audi Accident: बता दे कि, जयपुर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार से सभी आरोपियों के मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश करने के लिए टीमें गठित की गई, और मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

राज्य

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राज्य

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में 200 करोड़ से अधिक की राशि चोरी होने का अनुमान है। कई कर्मचारियों पर संदेह, जांच जारी।

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

राज्य

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि घटना को उसके छोटे भाई ने अंजाम दिया था।

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राज्य

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट छात्रा चांदनी विश्वकर्मा को उनके घर जाकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।