तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप का आरोप

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप |

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले और कथित फायरिंग मामले के आरोपी प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए खान सर के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

तेज प्रताप के आरोप

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि प्रिंस यादव की हत्या कराई गई और इस मामले में पुलिस खान सर को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने रौशन आनंद की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि पूरी घटना की तस्वीर साफ होने के बावजूद पुलिस खान सर को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है।

प्रिंस यादव

हत्या करवाने का संदेह

उन्होंने कहा कि यह 2 गुटों के बीच का विवाद था और जिन लोगों के साथ विवाद चल रहा था, उन्हीं पर हत्या करवाने का संदेह है। तेज प्रताप ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की संदिग्ध मृत्यु/हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल (JJP) परिवार अत्यंत दुखी और मर्माहत है। इस दुखद घटना पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गहरी शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

तेजस्वी ने की जांच की मांग

इधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।इसके अलावा पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताया है। इस बीच खान सर ने इस पूरे मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राज्य

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में 200 करोड़ से अधिक की राशि चोरी होने का अनुमान है। कई कर्मचारियों पर संदेह, जांच जारी।

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

राज्य

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि घटना को उसके छोटे भाई ने अंजाम दिया था।

2440 बसों का फर्जी खेल! नियम तोड़कर हुए रजिस्ट्रेशन, अब अफसरों पर कार्रवाई की मांग

राज्य

2440 बसों का फर्जी खेल! नियम तोड़कर हुए रजिस्ट्रेशन, अब अफसरों पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश में 2440 बसों का अनियमित पंजीयन सामने आया है, जिसमें स्कूल और शैक्षिक संस्थानों की बसें शामिल हैं। जांच जारी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

खेल

ईरान के ट्रेनिंग बेस के पास शव हुआ बरामद!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान के ट्रेनिंग बेस पर एक कार से शव मिला। यह घटना तिजुआना के एस्टाडियो कैलिएंते स्टेडियम के पार्किंग एरिया में हुई।

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

राज्य

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

भोपाल में राजद्रोह के आरोपी मोहम्मद फराज की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है। उसे युवाओं को जोड़ने और विदेशी संपर्कों की भूमिका का खुलासा होने की संभावना।