उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड में हिंसक झड़प

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

उत्तराखंड के bjp नेता के कत्ल पर तनाव हिंसक झड़प घरों में लगाई आग

उत्तराखंड में हिंसक झड़प |

उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में युवक विनोद की मौत के बाद से शुरू तनाव थमता नजर नहीं आ रहा। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के 2 घरों को आग के हवाले कर दिया। हालात पर काबू पाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया, जिसमें SP सिटी प्रमोद कुमार समेत 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। स्थिति को संभालने के लिए गांव में भारी पुलिस बल और PAC की तैनाती की गई है। 

पूरे मकान को जमींदोज करने की मांग

जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। हालांकि, ग्रामीण इस कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उनकी मांग है कि आरोपी के पूरे मकान पर बुलडोजर चला दिया जाए। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ वक्त के लिए इंटरनेट बंद कर दिया था। हालांकि, स्थिति में सुधार को देखते हुए इंटरनेट सेवा अब बहाल कर दी गई है। 

टिकानों पर दबिश

मामले में 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी मुकदमे में शामिल किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।

संबंधित सामग्री

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश 

देश-विदेश

प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश 

उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से नुकसान। 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

राज्य

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।