कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय? इस्तीफे से पहले भावुक दिखे सिद्धारमैया-शिवकुमार

Karnataka Political Crisis: Siddaramaiah May Resig

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय? इस्तीफे से पहले भावुक दिखे सिद्धारमैया-शिवकुमार

कर्नाटक में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच, डी.के. शिवकुमार की सक्रियता बढ़ी है।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय इस्तीफे से पहले भावुक दिखे सिद्धारमैया-शिवकुमार

ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले दोनों नेता, डीके शिवकुमार ने छुए सीएम के पैर

कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री D. K. शिवकुमार और सिद्धारमैया की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है।मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए। डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का संकेत

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई बैठक में इस्तीफे का संकेत दिया। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान माहौल भावुक हो गया और कई नेता भावनात्मक दिखाई दिए।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्धारमैया दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण घटनाक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिला।

डीके शिवकुमार के समर्थकों में उत्साह

दूसरी ओर डीके शिवकुमार के समर्थकों ने संभावित ताजपोशी की तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बैरिकेडिंग की गई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान लंबे समय से कर्नाटक में सत्ता संतुलन और संगठनात्मक समीकरणों पर विचार कर रहा था। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन को उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इडली-वड़ा के बीच चला राजनीतिक संदेश

ब्रेकफास्ट मीटिंग में इडली, वड़ा और चौ-चौ बाथ परोसा गया, लेकिन चर्चा भोजन से ज्यादा राजनीतिक घटनाक्रम की रही। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार की आंखें नम दिखाई दीं। उन्होंने सिद्धारमैया को गले लगाकर सम्मान जताया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दृश्य ने पूरे घटनाक्रम को भावनात्मक मोड़ दे दिया।

कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि अभी तक Indian National Congress की ओर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज है।पूरे घटनाक्रम पर अब देशभर की नजरें टिकी हुई हैं और सभी को कांग्रेस हाईकमान के अंतिम फैसले का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राज्य

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

राज्य

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर, पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।