PBKS के IPL प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा

Preity Zinta's Emotional IPL Note

PBKS के IPL प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा

Preity Zinta, co-owner of Punjab Kings, shared an emotional note thanking fans after the team narrowly missed the IPL 2026 playoffs.

pbks के ipl प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा

PBKS के IPL प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा |

Preity Zintas Emotional Note: इन दिनों IPL 2026 का 19वां सीजन जारी है। लेकिन कई टीमें बाहर हो चुकी हैं। इसी के साथ पंजाब सुपर किंग्स (PBKS) टीम भी IPL से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम की को - ऑनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस का समर्थन करने के लिए आभार जताया है। 

इस सीजन में पंजाब की परफार्मेंस

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की तो 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच जो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ था, वो बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसी के साथ पंजाब टीम पाइंट्स टेबल पर 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर रही। महज एक पॉइंट के अंतर से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।  

प्रीति जिंटा का इमोशनल पोस्ट

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने टीम के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया उन्होंने लिखा कि- 'IPL 2026 के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए पंजाब किंग्स के सभी फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया। अच्छे और बुरे समय के बीच आप सभी के प्यार ने इस सफर को और ज्यादा पूरा बना दिया। 

दोबारा मिलने तक मेरा सारा प्यार और शुभकामनाएं। #Ting'।

प्लेऑफ में एक पॉइंट से बाहर हुई PBKS 

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, लेकिन आखिर में महज एक पॉइंट के अंतर से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। पिछले सीजन की रनर-अप टीम इस बार भी शुरुआती दावेदार मानी जा रही थी, पर दूसरे हाफ में लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा। 

 राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए और पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर प्लेऑफ का आखिरी टिकट कब्जा लिया।पंजाब किंग्स सिर्फ एक पॉइंट कम होने के कारण पांचवें स्थान पर रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

 


 

संबंधित सामग्री

RR ने SRH को 47 रनों से दी मात, वैभव ने धुंआधार पारी से जीत जनता का दिल

खेल

RR ने SRH को 47 रनों से दी मात, वैभव ने धुंआधार पारी से जीत जनता का दिल

In the IPL 2026 eliminator, Rajasthan Royals scored 243 runs and successfully defended it, beating Sunrisers Hyderabad by 47 runs.

हाई-स्टेक्स एलिमिनेटर मैच में RR का सामना SRH से होगा

खेल

हाई-स्टेक्स एलिमिनेटर मैच में RR का सामना SRH से होगा

In IPL 2026, Rajasthan Royals and Sunrisers Hyderabad will clash in the eliminator match. The loser will be out of the final race.

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

खेल

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

Royal Challengers Bangalore, led by Rajat Patidar, defeated Gujarat Titans by 92 runs in the IPL 2026 Qualifier 1, securing a spot in the final.

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

देश-विदेश

Playoff में पहुंची RR, बीच मैच में हो गया लफड़ा

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और प्लेऑफ में जगह पक्की की। नया विवाद और मैदान पर मस्ती की घटनाएँ भी चर्चा में रहीं।

RR Vs MI Live Update: RR ने दिया 206 रन का टारगेट, MI ने गवाएं 4 विकेट

खेल

RR Vs MI Live Update: RR ने दिया 206 रन का टारगेट, MI ने गवाएं 4 विकेट

In the 69th match of IPL 2026, Rajasthan Royals set a score of 205/8. Mumbai Indians are currently chasing, with their innings still underway.