सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी नया रिकॉर्ड

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

सफल हुई सीएम डॉ यादव की मेहनत गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेहूं खरीदी को लेकर मध्यप्रदेश लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। नए रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन की जगह 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन हुआ है। मध्यप्रदेश को गेहूं खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा इस लक्ष्य को 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 13 लाख 41 हजार 266 किसानों से गेहूं का उपार्जन कर देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। जबकि, प्रदेश गेहूं उपार्जन के मामले में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है। 

कोविड-19 की अवधि को छोड़कर विगत 10 वर्षों में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं का सर्वाधिक उपार्जन किया गया है। प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों से सबसे पहले गेहूं की खरीदी की गई। कुल 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत एवं लघु कृषकों से 32 लाख 14 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया गया। प्रदेश में हो रहे गेहूं उपार्जन की सतत मॉनीटरिंग की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता और खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उपार्जित गेहूं के भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों के हित में जिन किसानों ने स्लॉट बुक करा लिये थे, उनके गेहूं उपार्जन की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक कर दी थी।

किसानों को हुआ 23,708.13 करोड़ से अधिक का भुगतान

किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं का 23,708.13 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। उपार्जित गेहूं में से 96 लाख 52 हजार 957 मीट्रिक टन का परिवहन भी किया जा चुका है। यह उपार्जित गेहूं का 93 प्रतिशत है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया गया है।

संभागवार उपार्जन की स्थिति

रीवा संभाग में 6 लाख 15 हजार 851 मीट्रिक टन, जबलपुर में 12 लाख 73 हजार 667, शहडोल में 70 हजार 666, सागर में 8 लाख 56 हजार 968, भोपाल में 28 लाख 47 हजार 284, नर्मदापुरम में 9 लाख 22 हजार 508, उज्जैन में 22 लाख 84 हजार 47, इंदौर में 8 लाख 62 हजार 719, ग्वालियर में 4 लाख 36 हजार 805 और चंबल संभाग में 2 लाख 40 हजार 581 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ है।

उपार्जन के किए गए समुचित प्रबंध

हर उपार्जन केन्द्र पर तौल काटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 की गई तथा तौल काटों में वृद्धि का अधिकार जिलों को दिया गया। किसानों की सुविधा के लिए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया। देयक जारी करने का समय भी रात 12 बजे तक कर दिया गया। गेहूं का उपार्जन सप्ताह में 6 दिन तक किया गया। उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के छायादार स्थान और जन-सुविधाओं की व्यवस्थाएं की गई थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के भंडारण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों की उपज की तौल समय पर हो सके, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिये पंखा एवं छन्ना आदि की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

संबंधित सामग्री

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

सनातन

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

Located on the Sagar-Jabalpur route in Madhya Pradesh, the Jamwant Temple is dedicated to the mythological bear king Jamwant, known for aiding Lord Rama in the epic Ramayana.

VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले छोड़ CM डॉ मोहन ने चुनी मिनी बस, इंदौर में सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में वीआईपी वाहन के बजाय 16 सीटर मिनी बस में यात्रा की, पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे नेता

राज्य

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे नेता

मध्यप्रदेश में भाजपा 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जो 5 जून से 21 जून तक चलेगा।

एमपी के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, खजुराहो-नौगांव लगातार सबसे गर्म

राज्य

एमपी के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, खजुराहो-नौगांव लगातार सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में नौतपा के समय हीटवेव, आंधी और बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, तापमान 45°C से अधिक।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। गंभीर साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया।