बिहार चुनाव: लालू परिवार पर CBI का शिकंजा, कोर्ट में हाजिरी के आदेश.

land-for-job-case-lalu-family-court-order-tejashwi-rabri-misa-bihar-elections

बिहार चुनाव: लालू परिवार पर CBI का शिकंजा, कोर्ट में हाजिरी के आदेश.

बिहार चुनाव लालू परिवार पर cbi का शिकंजा कोर्ट में हाजिरी के आदेश

 रेलवे की नौकरी के बदले ज़मीनें, वो भी सस्ते में!

बिहार की राजनीति में भूचाल! दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को 13 अक्टूबर को हाजिर होने का आदेश दिया है। वजह? ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला, जिसने अब लालू परिवार की बेटियों तक को कटघरे में ला खड़ा किया है।

 क्या है ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला?

  • साल: 2004 से 2009
  • पद: लालू यादव, तत्कालीन रेल मंत्री
  • आरोप: नौकरी के बदले लोगों से उनकी ज़मीनें नाम मात्र मूल्य पर अपने परिवार के नाम लिखवाना
CBI के मुताबिक, रेलवे की नौकरी दिलवाने के बदले गरीब परिवारों से उनकी कीमती ज़मीनें ली गईं — और वो भी सर्कल रेट से 4-6 गुना कम कीमत पर।
"कहीं 3.75 लाख की ज़मीन, कहीं 4.21 लाख की मार्केट वैल्यू — लेकिन लालू परिवार ने ली सिर्फ दस्तावेज़ी सर्कल रेट पर।"

कौन-कौन फंसा है?

नाम पद आरोप क्या है?
लालू यादव पूर्व रेल मंत्री नौकरी के बदले ज़मीनें लीं
राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री (बिहार) ज़मीन ट्रांसफर में शामिल
तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम (बिहार) परिवार को लाभ पहुंचाने का आरोप
मीसा भारती राज्यसभा सांसद नाममात्र मूल्य पर ज़मीन ट्रांसफर
हेमा यादव लालू की बेटी फर्ज़ी डीड के जरिए ज़मीन हड़पने का आरोप

CBI की चार्जशीट में क्या है?

आरोप है कि "नौकरी देने से पहले ही ज़मीनें ट्रांसफर हो चुकी थीं" कुछ मामलों में ‘गिफ्ट डीड’ बनवाई गईं यानी फ्री में ज़मीन ट्रांसफर गांव-गांव जाकर लालू के करीबी 'भल्ला यादव' ने लोगों को मनाया बेटे को नौकरी चाहिए? तो ज़मीन लिख दो लालू जी के नाम! कई लोगों ने दावा किया:
 हमें नकद भुगतान किया गया, लेकिन कोई रिकॉर्ड नहीं।

Lalu prasad yadav family land for job scam case

अगली सुनवाई कब?

13 अक्टूबर 2025 — लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट में हाजिर रहना होगा। यह तारीख बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले की है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

चुनाव से पहले सियासी भूचाल?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केस और कोर्ट समन, बिहार में राजद गठबंधन के चुनावी गणित पर असर डाल सकता है। जहां एक तरफ तेजस्वी खुद को युवाओं का नेता बता रहे हैं, वहीं ये केस ‘घोटाले की पुरानी विरासत’ को फिर सामने ला रहा है। https://nationmirror.com/ladakh-statehood-protests-police-clash-bjp-office-burnt/

Ladakh Statehood Protests: पुलिस से छड़प, भाजपा कार्यालय फूंका..पुलिस पर पत्थरबाजी और CRPF की गाड़ी में लगाई आग..लद्दाख सुलग रहा है। लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग उठ रही है।

प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं की पुलिस तथा सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। इस दौरान छात्रों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी, पुलिस पर पत्थरबाजी की और CRPF की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। यह घटना लद्दाख में हाल के वर्षों में सबसे बड़ी हिंसक घटना मानी जा रही है। प्रदर्शनकारी पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे,,,,

संबंधित सामग्री

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।

राज्य

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू कीं, जिसमें बोनस और हेलमेट वितरण शामिल हैं।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना

राज्य

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

खेल

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnanandhaa in a thrilling match at Norway Chess 2026, maintaining his title hopes.

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

राज्य

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।