लेह में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7, दिल्ली में भी कांपी धरती

leh-earthquake-5-7-magnitude-tremors-delhi

लेह में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7, दिल्ली में भी कांपी धरती

लेह में भूकंप रिक्टर स्केल पर तीव्रता 57 दिल्ली में भी कांपी धरती

Leh Earthquake 5.7: भारत के उत्तरी हिस्सों में भूकंप से धरती हिली। पहले दिल्ली और हरियाणा में और अब लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक लेह में आए भूंकप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 मापी गई, जो मध्यम से तेज श्रेणी में आता है। 

लेह में भूकंप के झटके

लेह में यह भूकंप के झटके सोमवार सुबह 11:51 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 171 किलोमीटर नीचे था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। लेह में भूकंप

आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर 

Leh Earthquake 5.7: लेह लद्दाख क्षेत्र हिमालयी भूकंपीय बेल्ट में है, इसलिए यहां भूकंप आते रहते हैं। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि गहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की संभावना हो सकती है। हालांकि हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। 

Leh Earthquake 5.7: दिल्ली में भूकंप 

लेह के अलावा आज ही सुबह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। इसका केंद्र उत्तर दिल्ली क्षेत्र में था और गहराई लगभग 5 किलोमीटर रही। कम तीव्रता के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोगों ने झटकों को महसूस किया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।