दिल दहला देने वाला सच: जब बेटा ही बना मां का कातिल

mother-murder-by-son-jaipur-crime-news-son-kills-mother-jaipur

दिल दहला देने वाला सच: जब बेटा ही बना मां का कातिल

दिल दहला देने वाला सच जब बेटा ही बना मां का कातिल

जयपुर की वो सुबह जो कोई मां भूल नहीं पाएगी

jaipur crime news son kills mother: 15 सितंबर 2025 की सुबह जयपुर के करधनी इलाके में जो हुआ, वो सिर्फ एक अपराध नहीं था, वो हर मां के दिल में एक सिहरन छोड़ गया। mother murder by son jaipur crime news son kills mother jaipur मां... जिसने 9 महीने पेट में रखा, जो हर चोट पर फूंक मारती रही... उसी मां को उसके अपने बेटे ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, और लोगों ने एक सुर में कहा- क्या कोई इतना बेरहम हो सकता है?

ये कोई अचानक की गई वारदात नहीं थी...

नवीन सिंह, 31 साल का युवक। बीए तक पढ़ा हुआ, पहले जेनपैक्ट जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन फिर जिंदगी भटक गई नशा, बेरोजगारी, और गुस्से का ऐसा ज़हर चढ़ा कि इंसान की शक्ल में हैवान बन बैठा। मां संतोष देवी बस इतना चाहती थीं कि बेटा सुधर जाए। उसी सुबह वाई-फाई कनेक्शन को लेकर कुछ कहा — और वही छोटी सी बात बन गई जानलेवा झगड़े की वजह। डंडा, घूंसे, गला दबाना — और वो तब तक मारता रहा जब तक मां बेसुध नहीं हो गईं। बेटियां चिल्लाईं, पिता जो खुद दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं, बेटे को रोकते रहे। लेकिन उस वक्त शायद शैतान खुद उसके शरीर में उतर आया था।

जब मां की सांस रुकी

पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। संतोष देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो जा चुकी थीं। हेड इंजरी, कान से बहता खून, और टूट चुकी थी एक मां की हिम्मत… और हमारा भरोसा भी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया, अब क़ानून अपना काम करेगा। लेकिन सवाल रह जाता है — क्या हम ऐसे हालात को समय रहते पहचान नहीं सकते थे?

सोचिए, महसूस कीजिए…

हर घर में कभी-कभी बहस होती है। लेकिन जब कोई बेटा अपनी ही मां पर हाथ उठाने लगे, जब गुस्सा हदें पार करने लगे — तो खामोश रहना सबसे बड़ा गुनाह बन जाता है। mother murder by son jaipur crime news son kills mother jaipur कितने घरों में नशा, बेरोजगारी और गुस्से का मिला-जुला ज़हर पल रहा है, और हम आंख मूंदे बैठे हैं? क्या हम वाकई सुरक्षित हैं, अगर घर के भीतर ही मां को मारने वाला बैठा हो? Read More:- जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट

संबंधित सामग्री

वैश्विक समाचार सारांश: कूटनीति, संघर्ष और स्वास्थ्य आपातकाल मई 2026

देश-विदेश

वैश्विक समाचार सारांश: कूटनीति, संघर्ष और स्वास्थ्य आपातकाल मई 2026

मई 2026 में वैश्विक स्तर पर कूटनीति, संघर्ष और एक स्वास्थ्य आपातकाल ने विश्व नेताओं को तनाव में रखा। अमेरिका-ईरान वार्ता, रूसी ड्रोन दुर्घटना और इबोला प्रकोप मुख्य घटनाएँ रहीं।

छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं विश्व के सबसे बड़े स्वयंभू शिवलिंग, जिनका बढ़ता है आकार

राज्य

छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं विश्व के सबसे बड़े स्वयंभू शिवलिंग, जिनका बढ़ता है आकार

Bhuteshwarnath Mahadev Temple in Chhattisgarh is renowned for housing the world's largest naturally growing Shivling, intriguing devotees and scientists alike.

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

जुर्म गाथा

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

बलिया, उत्तर प्रदेश में एक महिला की हत्या के पीछे उसके पति और उसकी प्रेमिका का हाथ था, जिन्होंने दहेज के लिए यह कदम उठाया।

जयपुर में 2 युवकों पर गिरा हॉस्पिटल का छज्जा, 1 की मौत!

जुर्म गाथा

जयपुर में 2 युवकों पर गिरा हॉस्पिटल का छज्जा, 1 की मौत!

At Rajasthan's SMS Hospital, a balcony collapse resulted in one death and one severe injury. The accident occurred on a Saturday afternoon.

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया ट्विस्ट: टिकट कांग्रेस का, लेकिन उम्मीदवार पर अंतिम फैसला सीएम सोरेन का

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया ट्विस्ट: टिकट कांग्रेस का, लेकिन उम्मीदवार पर अंतिम फैसला सीएम सोरेन का

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, कांग्रेस और झामुमो के बीच सहमति बनी पर उम्मीदवार के नाम का अंतिम निर्णय बाकी।