महाराष्ट्र में जहरीली शराब से मौतों का मामला, 15 लोगों की जान गई , कई लोगों की हालत गंभीर

जहरीली शराब से मौतें

महाराष्ट्र में जहरीली शराब से मौतों का मामला, 15 लोगों की जान गई , कई लोगों की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

महाराष्ट्र में जहरीली शराब से मौतों का मामला 15 लोगों की जान गई  कई लोगों की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहरीली शराब पीने से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रभावित इलाकों में जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है।

देखते ही देखते उनकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, जबकि पुणे के काले पड़ल और हडपसर इलाके में भी कई मौतें हुई हैं। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि सभी ने एक ही जगह से खरीदी गई शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही समय बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।

आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान अलग नजर आ रहा

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस का बयान अलग नजर आ रहा है। दापोडी पुलिस ने जहरीली शराब से मौत की बात को फिलहाल अफवाह बताया है। पुलिस का दावा है कि मृतकों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। कुछ की मौत हार्ट अटैक, कुछ की गिरने और कुछ की अत्यधिक शराब सेवन की वजह से बताई जा रही है।

इधर, फुगेवाड़ी इलाके में अवैध हाथभट्टी और देसी शराब के अड्डों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने प्रशासन पर अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
 

संबंधित सामग्री

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो बसों की टक्कर से छह की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। घटना में तेजी और लापरवाही को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है।

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, गलत वेतन लाभ मिलने पर होगी कार्रवाई

राज्य

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, गलत वेतन लाभ मिलने पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में 38 हजार कर्मचारियों के वेतन और सेवा अभिलेखों की विशेष जांच की जाएगी, जिसे 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

राज्य

बदायूं में किराए के मकान में दरोगा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड!

In Budaun, Uttar Pradesh, police officer Meghshyam Gautam was found dead, hanging in a rented room. No suicide note was recovered. Investigations are ongoing.