Punjab bomb news: पंजाब CM अस्पताल में भर्ती,अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

punjab-bomb-news-update

Punjab bomb news: पंजाब CM अस्पताल में भर्ती,अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

punjab bomb news पंजाब cm अस्पताल में भर्तीअस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Punjab bomb news: पंजाब के CM भगवंत मान और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। और उसके बाद कुछ ऐसा हुआ। जिसने सभी को चौका दिया।बता दें की सीएम मान को मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और दावा किया जा रहा है की सीएम को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया. जिससे उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें भर्ती कराना पड़ा।

[caption id="attachment_134717" align="alignnone" width="1187"]सीएम मान को मिली धमकी सीएम मान को मिली धमकी[/caption]

अस्पताल को दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली

[caption id="attachment_134718" align="alignnone" width="1184"]सुरक्षा कर्मा सुरक्षा कर्मा[/caption]

बता दें की जिस अस्पताल में सीएम मान भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में CM मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है।

[caption id="attachment_134720" align="alignnone" width="1183"]स्कूलों और अस्पताल को यह मेल भेजा गया है। स्कूलों और अस्पताल को यह मेल भेजा गया है।[/caption]

दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है

Punjab bomb news: बता दें की यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक CM को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्‌टी करवा दी गई है।

बता दें कि.. CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था।

धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा

इ-मेल हंटर फार्ले के नाम से भेजा गया है। जिसमें पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है।

Punjab bomb news: हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

कृति सेनन और रश्मिका मंधाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कृति रश्मिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिख रही हैं।

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

राज्य

900 एमएसएमई यूनिट को सीएम डॉ. मोहन ने दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा एमपी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की, नई उद्यमी योजनाओं का विस्तार किया।

प्री-मानसून हुआ सक्रिय, 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी; 18 जून तक MP में मानसून की एंट्री संभव

राज्य

प्री-मानसून हुआ सक्रिय, 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी; 18 जून तक MP में मानसून की एंट्री संभव

मध्यप्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां जोरों पर हैं। तेज आंधी और बारिश के कारण कई जिलों में नुकसान और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशखबरी

मनोरंजन

सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशखबरी

'कबूल है' की फेम सुरभि ज्योति ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खबर साझा की। फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश की माही लामा बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

राज्य

मध्यप्रदेश की माही लामा बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मध्यप्रदेश की युवा बॉक्सर माही लामा का चयन 2026 बॉक्सिंग वर्ल्ड कप टीम में हुआ है। उन्होंने अपने परिश्रम और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है।