लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटो ड्राइवर्स से बात की। राहुल गांधी उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। राहुल पार्क में बैठे नजर आए। जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते दिखे। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए।
ऑटो ड्राइवर्स से चर्चा
राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी समस्याओं पर चर्चा की। दिल्ली स्थित अपने आवास के बाहर राहुल ने कई ऑटो रिक्शा चालकों को आमंत्रित किया था। यह पूरी मुलाकात आज आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े इन कामगारों के संघर्षों को मुख्यधारा की चर्चा में लाना था।
ट्रक ड्राइवरों के साथ सफर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह आम लोगों के बीच पहुंचे हों। इससे पहले भी वे अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' और अन्य कार्यक्रमों के दौरान कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ सफर करते, तो कभी मैकेनिकों की दुकान पर बैठकर गाड़ियां ठीक करते भी नजर आए है।