राहुल का RSS और मोदी पर निशाना, बोले - यहां तेल-गैस नहीं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

यहां तेल-गैस नहीं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

राहुल का RSS और मोदी पर निशाना, बोले - यहां तेल-गैस नहीं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे पर RSS और मोदी सरकार को 'गद्दार' कहा, आर्थिक संकट की चेतावनी दी और नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर प्रहार किया।

राहुल का rss और मोदी पर निशाना बोले - यहां तेल-गैस नहीं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

यहां तेल-गैस नहीं और मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे |

राहुल गांधी 2  दिन के दौरे पर 19 मई को रायबरेली पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया। कांग्रेस सांसद ने कहा, “अब आर्थिक तूफान आ रहा है। PM मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही TV पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।

‘मेलोनी को मोदी टॉफी खिला रहे’

इसके बाद राहुल गांधी अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की PM मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये BJP वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, उन्होंने नहीं की। अब PM मेलोनी के साथ वीडियो बना रहे हैं। मजाक चल रहा है। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी पहुंचे। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल का ये 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे।

BJP पर आरोप

PM मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा-आपका दोस्त अंबानी हिंदुस्तान का तेल आज भी बाहर सप्लाई कर रहा है। करोड़ों रुपए का तेल हिंदुस्तान से बाहर जा रहा है। ये तेल हिंदुस्तान को चाहिए, हमारे लोगों को चाहिए। वो तेल आप हिंदुस्तान की जनता को दिलवाइए। राहुल ने कहा संविधान कहता कि आरक्षण होना चाहिए। ज्यूडीशियरी में न्याय होना चाहिए, फ्री एंड फेयर मीडिया होना चाहिए। लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS ने इसे खत्म कर दिया। आपका पैसा जेब से निकाल लिया। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट कर दिया। यूनिवर्सिटीज में RSS के वाइस चांसलर बिठा दिए। उनको न तो हिस्ट्री आती है न जॉग्रफी।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय,  CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

देश-विदेश

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय, CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

महाराष्ट्र में RSS, मुख्यमंत्री कार्यालय, और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम धमकी मिली। खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।

PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, CM डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

राज्य

PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, CM डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

11 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के अध्यक्षता में विकास चर्चा की बैठक होगी, जिसमें मानव विकास, उद्यमिता और स्थायी विकास पर जोर दिया जाएगा।

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

राज्य

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।