Tragic Incident in Rajasthan School:राजस्थान के स्कूल में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा...

rajasthan-school-roof-collapse

Tragic Incident in Rajasthan School:राजस्थान के स्कूल में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा,छत गिरने से 8 बच्चों की मौत

tragic incident in rajasthan schoolराजस्थान के स्कूल में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसाछत गिरने से 8 बच्चों की मौत

सिस्टम की भेंट चड़े मासूम..

Tragic Incident in Rajasthan School: 8 की मौत,35 छात्र मलवे में दबे... झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की इमारत ढहने से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हादसे के वक्त क्लास में मौजूद करीब 35 बच्चे मलबे में दब गए। ग्रमीणों ने तत्काल पहुंचकर मलवा हटा कर बच्चों को अस्पाताल पहुँचाने का कार्य किया। इस हादसे में 5 बच्चों की मौत की तत्काल दबने से व अन्य 3 की इलाज के दौरान हो चुकी है, जबकि 9 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है हादसे के वक्त स्कूल में 70 बच्चे मौजूद थे ।

घटना में 3 बड़ी लापरवाही :

Tragic Incident in Rajasthan School:
  • बच्चों ने टीचर को बताया था की sir छत से कंकड़ गिर रहे थे पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया.
  • तीन दिन पहले 10 की छुट्टियां केंसल कर दि गाई थी गार्ड ने बताया की पहले दस की छुट्टी प्रस्तावित हुई थी पर एक दिन की छूट्टी के बाद फिर स्कूल लगने लगे थे.
  • कलेक्टर की जर्ज़र भवन की सूची में नहीं था स्कूल का नाम शामिल।
स्थानीय लोगों ने बताया आज प्रार्थना के समय सुबह से ही बारिस हो रही थी. इसलिए बच्चों को खुले मैदान की वज़ह स्कूल के कमरे में बैठा दिया गया जिसके बाद छत उन मासूमों के ऊपर गिर गयी.. छात्रा ने बताया पहले कंकड़ गिरे शिक्षक ने ध्यान नहीं दिया... गांव वालों ने बताया की हादसे के वक्त स्कूल में 2 टीचर भी मौजूद थे लेकिन वाह बाहर थे जिससे वे हादसे से बच गए।

शिक्षा विभाग ने 5 शिक्षकों को निलंबित किया है

इनमें हेड मास्टर मीणा गर्ग के अलावा जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन, बद्रीलाल लोधा को निलंवित किया गया है ।

रेसक्यू में जुटी टीम...

यह दर्दनाक हादसा दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में हुआ, जहां पढ़ाई के दौरान अचानक स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह इमारत काफी समय से जर्जर अवस्था में थी, इसके बावजूद स्कूल यहीं संचालित किया जा रहा था। घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

110 किमी दूर है गांव, मदद में लग रही देरी

पिपलोदी गांव झालावाड़ मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर है, ऐसे में राहत और मेडिकल टीमों को पहुंचने में देर लग रही है। लेकिन गांववालों की तत्परता से कई बच्चों की जान बच सकी है।

अस्पाताल में दिखा दर्दनाक मंजर

मनोहरथाना हॉस्पिटल के स्टाफ ने बताया कई बच्चों के सिर पर गंभिर चोट आयीं हैं । जैसे ही एंबुलेंस घायाल बच्चों को लेकर पहुंची उनके परिजन बच्चों को गोद मे लेकर भागते हुए नजर आए कई के माँ-बाप बिलख बिलख कर रोते दिखाई दिये ।

सीएम ने जताया दु:ख... जाँच के दिये निर्देश..

Tragic Incident in Rajasthan School: झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 एक्स सीएम ने जताया दुख

Tragic Incident in Rajasthan School: Tragic Incident in Rajasthan School:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं। read more:

संबंधित सामग्री

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन दिया, जिसमें इंदौर मेट्रो और वन्यजीव संरक्षण योजनाएं शामिल हैं।

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

देश-विदेश

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एमरजेंसी लैंडिंग की गई।

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने की विधायकों की किलेबंदी, CM सोरेन आज करेंगे अहम रणनीतिक बैठक

झारखंड में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसमें दलों ने विधायकों को एकजुट रखने के प्रयास तेज किए हैं।

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

राज्य

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ाने पर जोर।