Satellite Launch: भारतीय जमीन से उड़ा ‘बाहुबली’ रॉकेट, नौसेना को मिला नया आसमानी...

satellite-launch

Satellite Launch: भारतीय जमीन से उड़ा ‘बाहुबली’ रॉकेट, नौसेना को मिला नया आसमानी कवच – CMS-03 सैटेलाइट!

satellite launch भारतीय जमीन से उड़ा ‘बाहुबली’ रॉकेट नौसेना को मिला नया आसमानी कवच – cms-03 सैटेलाइट

इसरो ने 2 नवंबर को शाम 5:26 बजे श्रीहरिकोटा से अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 (बाहुबली रॉकेट) के जरिए 4400 किलो वजनी CMS-03 सैटेलाइट लॉन्च किया। यह भारतीय जमीन से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में भेजा गया अब तक का सबसे भारी सिंगल कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। यह सैटेलाइट भारतीय नौसेना की संचार और नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमताओं को कई गुना बढ़ाएगा। [caption id="attachment_114211" align="alignnone" width="213"]Satellite Launch Satellite Launch[/caption]

Satellite Launch: नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमताओं को कई गुना बढ़ाएगा

CMS-03 (GSAT-7R) पुराने GSAT-7 “रुक्मिणी” की जगह लेगा, जो अभी नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और कमांड सेंटर्स को रीयल-टाइम कनेक्शन देता है। नया सैटेलाइट हिंद महासागर और पूरे भारतीय क्षेत्र में लगातार कवरेज देगा, जिससे नौसेना को हाई-सीज में भी सुरक्षित वीडियो, डेटा और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन की सुविधा मिलेगी। यह सैटेलाइट जल्द ही जियोस्टेशनरी ऑर्बिट (36,000 किमी ऊंचाई) में पहुंचकर 24 घंटे कवरेज देगा। [caption id="attachment_114212" align="alignnone" width="209"]Satellite Launch Satellite Launch[/caption]

36,000 किमी ऊंचाई) में पहुंचकर 24 घंटे कवरेज देगा

LVM3-M5 इस रॉकेट की पांचवीं ऑपरेशनल उड़ान थी, जिसमें संरचनात्मक बदलाव और इंजन की थ्रस्ट वृद्धि की गई है ताकि यह ज्यादा वजन उठा सके। इससे पहले इसरो ने सबसे भारी सैटेलाइट GSAT-11 (5854 किलो) को फ्रेंच गयाना से लॉन्च किया था।

भारत ने दो मोर्चों पर काम शुरू किया

Satellite Launch: कारगिल युद्ध (1999) के दौरान GPS डिनायल से मिले सबक के बाद भारत ने दो मोर्चों पर काम शुरू किया—
  1. नेविगेशन सिस्टम: 2006 में शुरू हुए IRNSS/NavIC प्रोजेक्ट से भारत को अब खुद का सटीक लोकेशन सिस्टम मिला।
  2. कम्युनिकेशन सैटेलाइट नेटवर्क: 2001 में GSAT सीरीज की शुरुआत हुई और 2013 में GSAT-7 के साथ रक्षा उपयोग के लिए विशेष सैटेलाइट लॉन्च होने लगे।
  3. अब CMS-03 उसी कड़ी का अगला कदम है—एक “अपग्रेडेड रुक्मिणी” जो भारत की समुद्री और रणनीतिक संचार क्षमताओं को नई ऊंचाई देगा।

संबंधित सामग्री

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

राज्य

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

भोपाल जिले में अवैध उत्खनन मामले पर बवाल के बाद कलेक्टर ने पुरानी जांच खारिज कर नई जांच टीम का गठन किया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने मामले को गंभीर बनाया।

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

राज्य

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

देश-विदेश

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

28 मई, 2026: मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में घटित हो रहे भू-राजनीतिक तनावों के साथ तकनीकी प्रगति और ग्लोबल इश्यूज पर ध्यान केंद्रित हो रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।