दिल्ली में हुई पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी,मस्जिद से सटे अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

stone-pelting-on-police-mcd-team

दिल्ली में हुई पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी,मस्जिद से सटे अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

दिल्ली में हुई पुलिस-mcd टीम पर पत्थरबाजीमस्जिद से सटे अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम

Stone pelting on police-MCD team:  दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाया गया.

बता दें की दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर MCD ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया.

[caption id="attachment_126894" align="alignnone" width="300"]दुकानों को ढहाया दुकानों को ढहाया[/caption]

तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद के पास जब इस कार्रवाई की जा रही थी.. तब भीड़ ने कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया.

बता दें की भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ कर कार्रवाई रोकने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उसे खदेड़ दिया.

इसी को लेकर सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि, हालात कंट्रोल में हैं.

[caption id="attachment_126896" align="alignnone" width="300"]हालात कंट्रोल में हालात कंट्रोल में[/caption]

और पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है. और वीडियो के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी।

वहीं डीसीपी निधिन वलसन ने कहा कि MCD ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है. भीड़ की पत्थरबाजी में 4-5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं हैं.

Stone pelting on police-MCD team: जानिए क्या है पूरा मामला

[caption id="attachment_126897" align="alignnone" width="300"]फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन[/caption]

दरहसल.. फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन समिति ने दिल्ली MCD के 22 दिसंबर 2025 के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

जिसमें मस्जिद के बाहर की 0.195 एकड़ जमीन पर बने ढांचे अवैध हैं. उन्हें हटाने की बात कही गई.

[caption id="attachment_126899" align="alignnone" width="300"]हटाने की बात कही गई हटाने की बात कही गई[/caption]

एमसीडी का यह आदेश 12 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया था.

डिवीजन बेंच के आदेश में तुर्कमान गेट के पास रामलीला ग्राउंड से करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया था.

[caption id="attachment_126898" align="alignnone" width="300"]फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया[/caption]

इस अतिक्रमण में सड़क, फुटपाथ, बारात घर, पार्किंग और एक निजी क्लिनिक शामिल हैं.

Stone pelting on police-MCD team: आईए जानते है मस्जिद समिति का क्या कहना है

मस्जिद समिति का कहना है कि.. यह जमीन वक्फ संपत्ति है. वह इसके लिए वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है.

हमें अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति नहीं है.

जस्टिस अमित बंसल ने कहा था कि मामला सुनवाई के योग्य है. सभी पक्षों को 4 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी.

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।