20 साल बाद एकसाथ ठाकरे ब्रदर्स, उद्धव बोले - ‘अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे'

thackeray-brothers-reunite-after-20-years-uddhav-statement

20 साल बाद एकसाथ ठाकरे ब्रदर्स, उद्धव बोले - ‘अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे'

20 साल बाद एकसाथ ठाकरे ब्रदर्स उद्धव बोले - ‘अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे

Thackeray Brothers Reunion: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) एक साथ आ गए है। 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स को एक साथ देखा गया। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना और MNS के गठबंधन की जानकारी दी।

20 साल बाद एकसाथ ठाकरे ब्रदर्स

इससे पहले 2005 में राज ठाकरे शिवसेना से अलग हो गए थे, और मनसे पार्टी बनाई थी। लेकिन अब 20 साल बाद दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। उद्धव ने कहा कि हमारी सोच एक है ‘अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे।’ महाराष्ट्र के लिए हम एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। PC के बाद उद्धव और राज ठाकरे का पूरा परिवार एक साथ मंच पर खड़ा नजर आया। ठाकरे परिवार के साथ शिवसेना के नेता संजय राउत भी दिखे। [caption id="attachment_124317" align="alignnone" width="682"]बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी[/caption]

Thackeray Brothers Reunion: चुनाव में फायदा

संजय राउत ने कहा कि यह बड़ा दिन है। बालासाहब ठाकरे का पूरा परिवार आज एकसाथ आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह राजनीतिक गठबंधन है। इसका बहुत बड़ा फायदा हमें BMC और अन्य नगर निगम के चुनावों में मिलेगा। BMC उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जीतने जा रहे हैं।

15 जनवरी को वोटिंग

Thackeray Brothers Reunion: बता दे कि, महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग होगी, और 16 जनवरी को रिजल्ट आएगा। गठबंधन का ऐलान 23 दिसंबर को ही होना था, लेकिन आखिरी वक्त में इसे एक दिन टाल दिया गया था। शिवसेना (UBT) और MNS में कुछ सीटों पर पेच फंसा हुआ था। उद्धव की पार्टी पिछले BMC चुनाव में जीती 84 सीटों में से 12 से 15 सीट MNS को देने के लिए तैयार थी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के  फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

राज्य

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ा।

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

देश-विदेश

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

जोजिला टनल के उद्घाटन से भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता का प्रदर्शन हुआ, जिससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क सालभर बना रहेगा।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।