बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री शामिल

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री शामिल

पश्चिम बंगाल में हाल ही में एक मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें 35 नए मंत्री शामिल हुए। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है।

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार 35 नए मंत्री शामिल

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार |

पश्चिम बंगाल में सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल RN रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। CM शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ बंगाल में मंत्रिपरिषद की मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है।

मंत्रिमंडल का विस्तार

इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने CM पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार, प्रदेश मंत्रिमंडल में विधायकों की संख्या विधानसभा की कुल संख्या के 15% तक सीमित है। बंगाल में 294 विधायक हैं, इसलिए मंत्रिमंडल में अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं।

कैबिनेट में 41 मंत्री

शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में 41 मंत्री हो गए हैं। तय सीमा के आधार पर 3 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिलहाल यह 3 पद खाली ही रहेंगे। इससे पहले 11 मई को CM शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कियाा था। इसमें निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, कृषि विपणन की जिम्मेदारी सौंपी। अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निकाय विभाग दिए गए है।

संबंधित सामग्री

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

राज्य

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

इंदौर में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन ने की कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे वैश्विक संबंध 

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

राज्य

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भावनात्मक पत्र लिखा गया।

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।