CM योगी ने उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया, डिजिटल उपयोग पर दी सलाह

योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को सम्मानित किया

CM योगी ने उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया, डिजिटल उपयोग पर दी सलाह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार और टैबलेट दिया और उन्हें डिजिटल माध्यमों के सीमित उपयोग की सलाह दी।

cm योगी ने उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया डिजिटल उपयोग पर दी सलाह

योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों को सम्मानित किया |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की मजबूत नींव यानी उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने UP बोर्ड, CBSE के साथ ही साथ ISC-ICSC बोर्ड के मेधावियों को 1-1 लाख रुपये का चेक और टैबलेट प्रदान किया।

223 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

CM योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 223 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। इसमें विभिन्न बोर्ड के मेधावियों के साथ उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राएं भी थे। कार्यक्रम के साथ प्रदेश के 1459 जिला स्तर के मेधावियों को भी जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोहों में 21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों को बड़ा संदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को देश के भविष्य के निर्माता की उपाधि देने के साथ उनके माता-पिता व शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई। CM ने अभिभावकों को भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 2 साल 3 साल के बच्चों को मोबाइल पकड़ाना अनुचित है। उन्हें थोड़ा अन्य रचनात्मक विकास वाले कार्यों से जोड़िए। भगवान राम के गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मीकि ने उन्हें गढ़ा और ज्ञान की परंपरा ने भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाया। आज उसी कड़ी में मेधावियों का सम्मान भी है। 

CM योगी की सलाह

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं से यह अवश्य कहना चाहूंगा कि स्मार्टफोन के लिए अपने अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव न डालें। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ें, अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान दें और समाचार-पत्रों का नियमित अध्ययन करें। सोशल मीडिया पर न्यूनतम वक्त व्यतीत करें। मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया के कम उपयोग की सीख दी। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ें, TV देखें तो न्यूज देखे और सोशल मीडिया का कम उपयोग करें। इसमें आप बस ज्यादातर कंटेंट और तथ्य विहीन बातों उलझते जाएगे। किसी भी इंटरव्यू में कोई नहीं पूछेगा कि आपके फॉलोअर्स कितने हैं।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

राज्य

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट्स पर FIR दर्ज की गई।