Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत का धमाकेदार आगाज, 27 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य!

asia-cup-2025-india-vs-uae-27-balls-chase

Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत का धमाकेदार आगाज, 27 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य!

asia cup 2025 ind vs uae भारत का धमाकेदार आगाज 27 गेंदों में हासिल किया लक्ष्य

World Boxing Championship 2025: निखत जरीन ने जापान की निशिनाका को 5-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह…

UAE 57 रन बनाकर ढेर...

अबूधाबी में खेले गए इस मुकाबले में गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। UAE के ओपनर आलिशन शराफु 22 रन और कप्तान मोहम्मद वसीम 19 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शराफउ को बोल्ड कर दिया, जिसके बाद पूरी टीम धीरे- धीरे बिखर गई। भारतीय टीम की गजब की गेंदबाजीं के आगे कोई खिलाड़ी टिक नहीं पाया और 13.1 ओवर में ऑलआउट हो गई।

कुलदीप को चुना गया 'प्लेयर ऑफ द मैच'...

भारत की जीत में सबसे शानदार और अहम भूमिका कुलदीप यादव की रहीं, उन्होंने 9वें ओवर में केवल 3 रन दिए साथ ही 3 विकेट भी चटकाए। राहुल चोपड़ा को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया, फिर मोहम्म वसीम को LBW किया और आखिरी गेंद पर हर्षित कौशिक को बोल्ड कर दिया। कुलदीप ने कुल 7 रन देकर 4 विकेट लिए। उनका यह स्पेल UAE के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुआ। शिवम दुबे ने 3, जबकि अक्षर पटेल, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट झटके।

भारतीय टीम की धुआंधार बल्लेबाजी...

58 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय ओपनर्स ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और उसके बाद चौका भी लगाया। दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी तेजतर्रार खेल दिखाते हुए चौके-छक्कों की बारिश की। अभिषेक ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गिल ने 20 रन, जिसमें 2 चौके, 1 छक्का शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक छक्का जड़ा और नाबाद लौटे। भारत ने 4.3 ओवर (27 गेंद) में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। आपको बता दें कि, भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पारी में ज्यादातर रन चौके-छक्कों से बनाए। कुल 58 रनों में से 46 रन बाउंड्री के जरिए आए। यह टीम इंडिया के आक्रामक इरादों और विपक्षी गेंदबाजी पर पूरी तरह हावी होने का सबूत था।

ग्रुप-ए में टॉप पर भारत...

इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने ग्रुप-ए की अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। टीम के पास अब 2 अंक हैं और उसका रन रेट भी सबसे बेहतर है। वर्ल्ड चैंपियन होने के नाते भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वैसे ही की है, जैसे फैन्स को उम्मीद थी।

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.