बांग्लादेश में हिंसा और हाईवे जाम: शेख हसीना पर फैसले से पहले राजधानी ढाका में सेना तैनात

bangladesh-violence-hasina-verdict

बांग्लादेश में हिंसा और हाईवे जाम: शेख हसीना पर फैसले से पहले राजधानी ढाका में सेना तैनात

बांग्लादेश में हिंसा और हाईवे जाम शेख हसीना पर फैसले से पहले राजधानी ढाका में सेना तैनात

हसीना को सजा सुनाए जाने से पहले राजधानी में तनाव

bangladesh violence hasina verdict: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध मामले में 17 नवंबर को फैसला सुनाए जाने से पहले राजधानी ढाका और अन्य जिलों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। ढाका समेत पांच जिलों में हाईवे जाम हैं और सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 12 अतिरिक्त टुकड़ियां शहर में तैनात की गई हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। BGB मुख्यालय ने कहा कि राजधानी के प्रमुख इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि किसी तरह की अराजकता न फैले।

bangladesh-violence-before-hasina-verdict-breaking-news

हसीना समर्थकों के प्रदर्शन और पुलिस झड़पें

पूर्व पीएम हसीना के समर्थकों ने हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पूर्व पीएम के खिलाफ आरोपों को खारिज कराना और फरवरी 2026 में चुनाव की तारीख का ऐलान करवाना है।शुक्रवार को ढाका में अवामी लीग कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास दो बम विस्फोट भी हुए। इससे पहले 13 नवंबर को फैसले की तारीख के ऐलान से विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किए गए थे।

bangladesh violence hasina verdict: BNP और जमात-ए-इस्लामी के प्रदर्शन

हसीना के समर्थकों के विरोध के जवाब में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ता भी ढाका के कई इलाकों में सड़कों पर उतर आए। कुछ जगहों पर जुलूस और हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शन किए गए।जमात-ए-इस्लामी के नायब-ए-अमीर सैयद अब्दुल्ला ने जुमे की नमाज के बाद कहा कि फरवरी में चुनाव और जनमत संग्रह (रेफरेंडम) एक साथ नहीं कराया जाना चाहिए।

NCP का समर्थन और राजनीतिक पृष्ठभूमि

नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने यूनुस सरकार के जनमत संग्रह की योजना का समर्थन किया। NCP के चीफ कोऑर्डिनेटर नसीरुद्दीन पटवारी ने कहा कि फरवरी में चुनाव के साथ जनमत संग्रह कराना ठीक रहेगा। NCP अगस्त 2024 में छात्रों के आंदोलन से उपजी पार्टी है और इसे यूनुस सरकार की जेबी पार्टी माना जाता है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.