CG News: ‘CM आईटी फेलोशिप’ की शुरुआत युवाओं को मिलेगी कोचिंग और फ्री एमटेक की सुविधा

chhattisgarh-launches-cm-it-fellowship-program

CG News: ‘CM आईटी फेलोशिप’ की शुरुआत युवाओं को मिलेगी कोचिंग और फ्री एमटेक की सुविधा

cg news ‘cm आईटी फेलोशिप’ की शुरुआत  युवाओं को मिलेगी कोचिंग और फ्री एमटेक की सुविधा

छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए 'सीएम आईटी फेलोशिप कार्यक्रम' शुरू हो गया है.जिसके मुताबिक चयनित विद्यार्थियों को आईआईआईटी-एनआर में एमटेक की पढ़ाई मुफ्त कराई जाएगी। साथ ही 50000 मासिक फेलोशिप मिलेगी। जानिए इस योजना का उद्देश्य क्या है।

युवाओं को मिलेगा मंच

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में युवाओं के लिए ' सीएम आईटी फेलोशिप कार्यक्रम' की शुरुआत की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार को सशक्त मंच देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए यह कार्यक्रम शुरू किया है।

सीएम साय के नेतृत्यव में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम राज्य के तकनीकी रूप से दक्ष और होनहार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी—एनआर) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस जैसे विषयों में एम.टेक करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप तैयार कार्यक्रम

अधिकारियों ने बताया कि यह पाठ्यक्रम डिजिटल इंडिया मिशन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार देगी ट्यूशन फीस

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही उन्हें 50 हजार रूपए प्रतिमाह की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पाठ्यक्रम के दौरान युवा विद्यार्थियों को एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, हेल्थटेक, एजुटेक, राजस्व प्रणाली और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकारी परियोजनाओं पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। राज्य सरकार ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें। वहीं, सीएम साय ने कहा है कि यह कार्यक्रम न केवल राज्य के तकनीकी परिदृश्य को नयी ऊंचाइयां देगा। साथ ही छत्तीसगढ़ को डिजिटल युग में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा।

संबंधित सामग्री

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

राज्य

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल से JEE की तैयारी कर रहा छात्र कृष धाकड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता। पुलिस और परिवार ने तलाशी अभियान शुरू किया।

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

राज्य

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के दमोह में कीटनाशक दवा मिश्रित गेहूं से निकली जहरीली गैस के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं।

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

राज्य

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

मंडला के श्रीजी इन होटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से सात बच्चे फंस गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला।

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नवीन घाट निर्माण की समीक्षा की।