काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! CM धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास

cm-helpline

काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! CM धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास

काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं cm धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास

CM Helpline: CM हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति धरातल पर परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही मौके पर पहुंच गए. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

[caption id="attachment_147642" align="alignnone" width="1185"]CM धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास CM धामी ने अधिकारी की लगाई क्लास[/caption]

CM Helpline: मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया

इस दौरान देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर आपरोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी. शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया.

CM Helpline: हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की जमीनी स्तर पर पड़ताल करने का निर्णय लिया और वह सीधे जाखन पहुंच गए.

दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की

सीएम धामी ने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है. अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वर्ना बार-बार कार्य होने से एक ओर पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है. सीएम धामी ने कहा, वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे. उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए. मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के  फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

राज्य

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ा।

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

देश-विदेश

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

जोजिला टनल के उद्घाटन से भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता का प्रदर्शन हुआ, जिससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क सालभर बना रहेगा।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।