दिल्ली एयरपोर्ट पर ATS में बड़ी खराबी का खुलासा: GPS सिग्नल से छेड़छाड़, रनवे की जगह दिखे खेत

delhi-airport-ats-glitch-gps-signal-tampering-runway-error

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATS में बड़ी खराबी का खुलासा: GPS सिग्नल से छेड़छाड़, रनवे की जगह दिखे खेत

दिल्ली एयरपोर्ट पर ats में बड़ी खराबी का खुलासा gps सिग्नल से छेड़छाड़ रनवे की जगह दिखे खेत

Delhi Airport ATS glitch: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर हाल ही में हुई तकनीकी गड़बड़ी ने देश की एयर ट्रैफिक सिक्योरिटी सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य खराबी नहीं थी, बल्कि GPS सिग्नल से छेड़छाड़ की साजिश रची गई थी। जानकारी के अनुसार, 6 से 7 नवंबर की शाम 7 बजे के बीच पायलट्स को GPS से फेक सिग्नल मिल रहे थे। इससे कॉकपिट स्क्रीन पर विमान की गलत लोकेशन दिखाई देने लगी। कुछ पायलट्स ने बताया कि रनवे की जगह खेत नजर आ रहे थे, जिससे लैंडिंग के दौरान भ्रम की स्थिति बन गई। https://youtube.com/shorts/djLLlFZSEng?si=vxLqDZT1tu0mdTzk एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक सर्विस (ATS) को भी सही जानकारी देर से मिल रही थी। नतीजतन कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा और एयरपोर्ट का ऑपरेशन लगभग 48 घंटे तक प्रभावित रहा। [caption id="attachment_115909" align="alignnone" width="660"]ATS में बड़ी खराबी का खुलासा ATS में बड़ी खराबी का खुलासा[/caption]

ATC के AMSS सिस्टम में आई तकनीकी खराबी

7 नवंबर को IGI एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण फ्लाइट ऑपरेशन 12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा। सूत्रों के अनुसार,
  • 800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देर से रवाना हुईं
  • जबकि 20 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।
दिल्ली एयरपोर्ट का पूरा ऑपरेशन 48 घंटे बाद ही सामान्य हो पाया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना GPS और ATC नेटवर्क की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है। [caption id="attachment_115910" align="alignnone" width="661"]ATC के AMSS सिस्टम ATC के AMSS सिस्टम[/caption]

Delhi Airport ATS glitch: AMSS क्या है?

AMSS (Automatic Message Switching System) एक अत्याधुनिक कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेवाओं से जुड़ा होता है। इसके माध्यम से हर दिन हजारों टेक्स्ट-बेस्ड मैसेज
  • पायलट्स
  • ग्राउंड स्टाफ
  • एयरपोर्ट अथॉरिटीज़ और
  • अन्य देशों के एयर ट्रैफिक नेटवर्क तक रीयल-टाइम में भेजे जाते हैं।
इन संदेशों में फ्लाइट की रूटिंग, मौसम की जानकारी, रनवे की स्थिति और सुरक्षा निर्देश शामिल होते हैं।

यह सिस्टम कैसे काम करता है?

AMSS एक ऑटोमैटिक नेटवर्क की तरह काम करता है, जो हर आने-जाने वाले संदेश को स्विचिंग तकनीक के जरिए संबंधित रिसीवर तक पहुंचाता है। उदाहरण के लिए — जब कोई विमान दिल्ली से उड़ान भरता है, तो ATC उसके रूट से संबंधित सभी डेटा AMSS के जरिए दूसरे एयरपोर्ट्स और पायलट तक भेज देता है। यह प्रक्रिया रीयल-टाइम में होती है और किसी भी मानवीय देरी को समाप्त करती है। AMSS के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान पूरी तरह सुरक्षित और तेज़ होता है, ताकि उड़ानों की सुरक्षा और समयबद्धता बनी रहे। [caption id="attachment_115911" align="alignnone" width="635"]AMSS AMSS[/caption]

अगर AMSS काम न करे तो क्या होता है?

Delhi Airport ATS glitch: जब AMSS सिस्टम में तकनीकी खराबी आती है, तो
  • पायलट और ग्राउंड स्टाफ के बीच कम्युनिकेशन स्लो या बाधित हो जाता है।
  • उड़ानों की रूटिंग और क्लियरेंस में देरी होती है।
  • सुरक्षा अलर्ट्स और मौसम अपडेट्स समय पर नहीं पहुंचते,  जिससे फ्लाइट ऑपरेशन्स पर सीधा असर पड़ता है। 
ऐसी स्थिति में ATC को मैनुअल सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता है, जो काफी समय लेने वाला और रिस्क भरा होता है।

दिल्ली एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल: साइबर हमले का शक

delhi-airport-cyber-attack-suspected delhi airport cyber attack: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) में 7 नवंबर को तकनीकी खराबी ने हड़कंप मचा दिया।  पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।