डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता आसान, अब 50% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे

deputy-collector-promotion-quota-increased-to-50-percent

डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता आसान, अब 50% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे

डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता आसान अब 50 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे

Deputy Collector Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की अड़चन अब काफी हद तक दूर हो गई है। नायब तहसीलदार और तहसीलदार पद पर कार्यरत अधिकारियों के लिए डिप्टी कलेक्टर बनने का रास्ता फिर से पहले जैसा खोल दिया गया है.राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति को लेकर अहम फैसला लेते हुए डिप्टी कलेक्टर के पदों में प्रमोशन कोटा बढ़ा दिया है। अब इन पदों के 50 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

Deputy Collector Promotion: पहले 40%, अब फिर 50% प्रमोशन कोटा

अब तक डिप्टी कलेक्टर पदों पर पदोन्नति का प्रतिशत 40 तय था। सरकार ने इसे संशोधित करते हुए दोबारा 50 प्रतिशत कर दिया है. इस फैसले से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा में वर्षों से काम कर रहे अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा में थे। [caption id="attachment_135686" align="alignnone" width="1062"]आदेश आदेश[/caption]

Deputy Collector Promotion: राजपत्र में अधिसूचना जारी

इस बदलाव को लेकर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। यानी अब यह निर्णय औपचारिक रूप से लागू माना जाएगा. गौरतलब है कि वर्ष 2020 से पहले भी यही व्यवस्था लागू थी, लेकिन बाद में प्रमोशन कोटा घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया था। अब एक बार फिर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है। Also Read-CM विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेशभर में हनुमान चालीसा पाठ, ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में आयोजन

अब निगाहें डीपीसी पर

अधिसूचना जारी होने के बाद अब अधिकारियों की नजरें विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठकों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रमोशन की प्रक्रिया तेज हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।