SA vs IND 1st Match: ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला, SA ने जीता टॉस...

eden-gardens-first-match-sa-won-toss

SA vs IND 1st Match: ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला, SA ने जीता टॉस...

sa vs ind 1st match ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला sa ने जीता टॉस

SA vs IND 1st Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। Read More: Chess World Cup 2025: 3 भारतीय ग्रैंडमास्टर्स ने चेस वर्ल्डकप में बनाया स्थान, अब टाई-ब्रेक में होगी अगली चुनौती!

भारत 4 स्पिनरों के साथ मैदान में...

टीम इंडिया ने इस मैच में चार स्पिनरों—जडेजा, अक्षर, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव—को शामिल किया है। ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। ध्रुव जुरेल और पंत पहली बार एक साथ प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं।

बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका अपराजित...

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अब तक साउथ अफ्रीका ने एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। टीम ने उनके नेतृत्व में 10 में से 9 टेस्ट जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। जून 2024 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीती थी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: दिल्ली धमाके का असर...

दिल्ली में हुए धमाके के बाद कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और टीम होटलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर चेकिंग तेज कर दी गई है ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

भारत-साउथ अफ्रीका हेड-टु-हेड...

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें से भारत ने 16 मैच जीते, वहीं साउथ अफ्रीका ने 18 मैचों में बाजी मारी, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहें। पिछले 15 सालों में साउथ अफ्रीका भारत को उसके घर में नहीं हरा पाई है। आखिरी बार वह 2010 में यहां जीती थी। इसके बाद भारत में खेले 8 में से 7 मैच टीम इंडिया ने जीते और एक ड्रॉ रहा।

ईडन गार्डन्स में टेस्ट की वापसी..

2019 के बाद पहली बार ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच हो रहा है। यहां अब तक 42 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम को 12 बार जीत मिली और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 10 मैच जीती और 20 ड्रॉ मैच रहें। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां 3 टेस्ट हुए हैं, जिनमें भारत ने 2 और साउथ अफ्रीका ने 1 मैच जीता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), रियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कार्बिन बॉस।

संबंधित सामग्री

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

राज्य

नीलबड़ अवैध खनन मामले में बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने बदली जांच टीम; दागी अधिकारियों पर भी शिकंजा

भोपाल जिले में अवैध उत्खनन मामले पर बवाल के बाद कलेक्टर ने पुरानी जांच खारिज कर नई जांच टीम का गठन किया। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने मामले को गंभीर बनाया।

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

राज्य

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

राज्य

हिमाचल में फिजूलखर्ची पर सख्ती, CM सुक्खू ने घटाया काफिला; मंत्रियों-अफसरों को भी बचत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ती ईंधन खपत पर नियंत्रण के लिए सरकारी काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

देश-विदेश

मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तीव्रता से बढ़ा

28 मई, 2026: मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया में घटित हो रहे भू-राजनीतिक तनावों के साथ तकनीकी प्रगति और ग्लोबल इश्यूज पर ध्यान केंद्रित हो रहा है।

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।