ये कहानी हर उस इंसान की है जो बाहर से मुस्कुराता है: अंदर से टूट चुका है...

emotional-struggles-hiding-pain-inside-real-life-inspiration

ये कहानी हर उस इंसान की है जो बाहर से मुस्कुराता है: अंदर से टूट चुका है...

 ये कहानी हर उस इंसान की है जो बाहर से मुस्कुराता है अंदर से टूट चुका है 

 इंसान वो नहीं जो दिखता है, इंसान वो है जो महसूस करता है

कभी गौर किया है आपने? वो दोस्त जो सबसे ज़्यादा हँसाता है, हो सकता है कि वही सबसे ज़्यादा रोता हो… चुपचाप। हम सब किसी न किसी मुकाम पर ऐसे दौर से गुजरते हैं, जहाँ हम चाहते हैं कि कोई हमें बस समझ ले बिना सवाल पूछे, बिना जज किए। happiness secrets joyful life small changes ये लेख किसी मशहूर सेलिब्रिटी की कहानी नहीं है। ये मैं हूँ। आप हैं। हम सब हैं।

 जब ज़िंदगी हँस लेती है, और हम दिखावा करते हैं

रवि (बदला हुआ नाम) एक आम ऑफिस जाने वाला लड़का था। दोस्तों में हमेशा मज़ाक उड़ाने वाला, चाय पर घंटों बातें करने वाला। लोग कहते थे, यार, रवि से मिल लो, मूड फ्रेश हो जाएगा। किसी ने ये नहीं पूछा कि रवि का मूड कैसा है। हर शाम जब रवि अपने कमरे में अकेला होता, तो उस हँसी की परतें धीरे धीरे उतरतीं। दीवारें उसकी चुप्पी सुनतीं, तकिया उसके आंसू सोखता। कोई जानता तक नहीं था कि पिछले 4 महीनों से वह डिप्रेशन में था। कारण? शायद कुछ नहीं। शायद बहुत कुछ। ज़िंदगी में ऐसा कुछ खास नहीं घटा, पर एक अजीब सी खालीपन अंदर ही अंदर उसे खा रही थी।

 क्यों नहीं दिखता ये दर्द?

क्योंकि हमने सिखा दिया है लड़के रोते नहीं। कमज़ोरी मत दिखाओ। पागल हो क्या? सब ठीक हो जाएगा, सोचो मत। पर नहीं। सब अपने आप ठीक नहीं होता। कभी कभी, ठीक करने के लिए किसी को बस सुनना होता है, गले लगाना होता है, या बस कहना होता है – मैं समझता हूँ।

  इंसान बनिए, सलाहकार नहीं

हम सब लाइफ को एक रेस की तरह जीने लगे हैं। जहां थक जाना गुनाह है, रुकना बेवकूफ़ी और हार मानना कमज़ोरी। कभी किसी को बिना पूछे चाय लाकर दीजिए। कभी अपने दोस्त से कहिए, अगर कुछ ठीक नहीं लग रहा हो, मुझे बताओ। कभी किसी की आँखों में देखकर सच में जानने की कोशिश कीजिए – तू कैसा है? happiness secrets joyful life small changes यही छोटी चीज़ें होती हैं जो किसी की ज़िंदगी बदल देती हैं।

 हर इंसान एक किताब है, पढ़िए… समझिए…

इस लेख का उद्देश्य बस एक है अगर आप खुद ऐसी जंग लड़ रहे हैं, तो जान लीजिए आप अकेले नहीं हैं। और अगर नहीं, तो किसी ऐसे के लिए रोशनी बनिए, जो अंधेरे में रास्ता ढूंढ रहा है। कभी कभी किसी का मैं ठीक हूँ सबसे बड़ा झूठ होता है। तो अगली बार जब कोई मुस्कुरा कर कहे सब बढ़िया है, तो थोड़ा रुकिए… थोड़ा गहराई से देखिए। क्योंकि असली इंसान वही है जो दूसरों के दर्द को बिना कहे महसूस कर लेता है।  Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

मनोरंजन

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्रथा पर दिया गया बयान विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।